उदयपुर में नेत्रा मंटेना की शादी में पहुंचे ट्रंप के बेटे… बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने सजाया संगीत

Netra Mantena Wedding: अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी उदयपुर में भव्य अंदाज में होने जा रही है। शादी समारोह का रंग और धूम देखने लायक है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं।

संगीत समारोह ने बनाया जश्न का माहौल
शुक्रवार की रात सिटी पैलेस के जनाना महल में आयोजित ‘म्यूजिक नाइट’ में संगीत और मनोरंजन की दुनिया के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। संगीत समारोह में बॉलीवुड सितारों में रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण धवन और शाहिद कपूर ने शानदार परफॉर्मेंस दी। रणवीर सिंह ने दर्शकों में जोश भरते हुए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को भी डांस फ्लोर पर शामिल किया।

विदेशी कलाकारों में जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के मशहूर डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस समारोह में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों का संगम देखने को मिला, जिसे केवल कुछ चुने हुए मेहमान ही नज़दीक से देख पाए।

शादी समारोह का कार्यक्रम

  • विवाह की मुख्य रस्म 23 नवंबर को जगमंदिर में सुबह होगी।
  • हल्दी की रस्म 22 नवंबर को संपन्न होगी।
  • उसी शाम प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।
  • शादी समारोह के विभिन्न कार्यक्रम सिटी पैलेस के माणक चौक, जनाना महल, जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होंगे।
  • ‘द लीला पैलेस’ होटल को मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार लाल ‘थीम’ में सजाया गया है।

यह भी पढ़ें…

सरकारी दफ्तर में अफसर के ठुमके…लिपिस्टिक लगाकर ओढ़ी चुनरी

मेहमान और सुरक्षा
विवाह में लगभग 600 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अमेरिका से भारत आए ट्रंप जूनियर ने बृहस्पतिवार को आगरा में ताजमहल और गुजरात में वन्यजीव संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का दौरा किया।

यह भी पढ़ें…

94 वर्षीय ‘गोल्डन ग्रैंडमा’ ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते चार स्वर्ण, बनीं देश की प्रेरणा

नेत्रा मंटेना कौन हैं?
नेत्रा मंटेना अमेरिका के दवा क्षेत्र के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना और पद्मा मंटेना की बेटी हैं। वह दक्षिण भारत मूल के वामसी गडिराजू के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। विवाह समारोह में दुनिया भर की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति इसे और भी भव्य बना रही है।

यह भी पढ़ें…

Jaipur: रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, आधा दर्जन लग्जरी टेंट जलकर खाक

Back to top button