
Shraddha Kapoor की बढ़ी मुश्किले, मुंबई पुलिस ने उनके भाई को भेजा समन
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के भाई एक्टर-डायरेक्टर सिद्धांत कपूर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 252 करोड़ रुपये के ड्रग केस में सिद्धांत को समन भेजा है।
Shraddha Kapoor: 252 करोड़ ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने समन जारी करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर को 25 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों के अनुसार, सिद्धांत को आरोपी से पूछताछ में सामने आई जानकारियों को सत्यापित करने के लिए तलब किया गया है।
क्या है पूरा मामला
जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मामले में पिछले कई महीनों से चल रही जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सोहेल शेख ने दावा किया था कि वे मुंबई और दुबई में हाई-प्रोफाइल रेव पार्टियों का आयोजन करते थे. इन पार्टियों में कई नामचीन चेहरे शामिल होते थे और वहीं मेफेड्रोन जैसे ड्रग्स की सप्लाई होती थी. शेख के बयानों में सिद्धांत कपूर और ओरी का नाम भी सामने आने के बाद जांच एजेंसी ने दोनों को समन करने का फैसला लिया.
ये भी पढ़े- Mastiii 4 Review: मस्ती के नाम पर एडल्ट जोक्स, दर्शकों ने कहा- लीचड़ फिल्म
ड्रेग्स केस का कैसे चला पता
इस पूरे मामले की जड़ें साल 2022 और 2024 की घटनाओं से जुड़ी हैं. अधिकारियों के अनुसार, यह कड़ी तब मजबूत हुई जब मार्च 2024 में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित अवैध मेफेड्रोन निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. यह फैक्ट्री कथित रूप से पेशेवर तरीके से चलाई जा रही थी और बड़े पैमाने पर ड्रग्स तैयार किए जा रहे थे. इस छापेमारी में 126 किलो से ज्यादा मेफेड्रोन बरामद किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 252 करोड़ रुपए आंकी गई थी.
ये भी पढ़े- Do Deewane Sehar Mein: प्यार के मौसम की नई लव स्टोरी, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म का फर्स्ट लुक OUT





