
‘Dhurandhar’ की मुरीद हुईं एक्ट्रेस यामी गौतम, पति आदित्य धर को दी बधाई
Dhurandhar Trailer: हाई-ऑक्टेन फिल्म ‘धुरंधर’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया, जो जमकर धमाल मचा रहा है। एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ट्रेलर को शानदार बताया।
Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘धुरंधर’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म ट्रेलर जारी किया, जो जमकर धमाल मचा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी। एक्ट्रेस यामी गौतम ने बताया कि ट्रेलर को बार-बार देखकर हैरान हैं और अपने पति, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते नहीं थक रही हैं।
यामी ने पति आदित्य धर की हो गई फैन
यामी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर की तारीफ में एक लंबा पोस्ट लिखा। यामी ने लिखा, “मैंने इस ट्रेलर को कई बार देख लिया है और अभी भी इसे भूल नहीं पा रही हूं। आप ऐसे ही कमाल करते हो। पागलपन असली है… हाइप बिल्कुल रियल है… उड़ान सबसे ऊंची हो ‘धुरंधर’।”
View this post on Instagram
अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर को खास अंदाज में बधाई देते हुए यामी ने लिखा, “मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं आदित्य धर। पूरी ओजी टीम और मेरे ‘वंडर बॉय’ को ढेरों बधाई। इस बेहद टैलेंटेड टीम ने जो बनाया है, वह सचमुच जबरदस्त है।”
स्पाई एक्शन थ्रिलर है ‘धुरंधर’
अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ हाई-ऑक्टेन स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के गुप्त ऑपरेशन्स पर बनी है। असली घटनाओं से प्रेरित कहानी में अंडरवर्ल्ड, देशभक्ति, धोखे और जासूसी का तड़का है। फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ ही आदित्य धर ने इसे लिखा और को-प्रोड्यूस भी किया है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के म्यूजिक को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है।
ये भी पढ़े- Shraddha Kapoor की बढ़ी मुश्किले, मुंबई पुलिस ने उनके भाई को भेजा समन
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। रणवीर के साथ फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। ‘धुरंधर’ की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ ही लद्दाख में भी हुई है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े- Mastiii 4 Review: मस्ती के नाम पर एडल्ट जोक्स, दर्शकों ने कहा- लीचड़ फिल्म





