
Haldi Ceremony: पलाश संग झूमती दिखी स्मृति मंधाना, ढोल-नगाड़े पर हुआ धूम-धड़ाका
Smriti Mandhana Haldi Ceremony: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के हल्दी सेरेमनी के साथ दोनों की शादी समारोह की शुरुआत हुई, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
Smriti Mandhana Haldi Ceremony: स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आगाज हो चुका है. सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिसमें प्रपोजल से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की झलकियां शामिल हैं. इन वीडियो से यह पक्का हो गया है कि इस जोड़ी की वेडिंग वीक की ऑफिशियल शुरुआत हो गई है. सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें सिंगर पलक मुच्छल अपने भाई पलाश के साथ नजर आ रही हैं.
ढोल-नगाड़ों के साथ हल्दी सेरेमनी
सेरेमनी की सुबह की शुरुआत पलाश के आने से हुई, जहां उसका पारंपरिक रीति-रिवाजों, ढोल-नगाड़ों और मंधाना परिवार की तरफ से गर्मजोशी से गले मिलकर स्वागत किया गया.
View this post on Instagram
पलाश शाहरुख खान के गाने “झूमे जो पठान” पर थिरक रहे हैं और बाकी परिवार के साथ लोग भी मस्ती के रंग में डूबे दिखे। वीडियो में पलक भी अपनी होने वाली भाभी के साथ डांस करती दिख रही हैं। हल्दी सेरेमनी में भारतीय महिला टीम की बाकी खिलाड़ी भी थिरकती दिखीं। वीडियो में रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, जेमिमा रोड्रिग्स, और ऋचा घोष भी दिख रही हैं।
View this post on Instagram





