
G20 समिट से दूर रहेंगे Trump, तीन महाशक्तियों की गैरमौजूदगी में केंद्र बने PM Modi
G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे इस वर्ष के G20 शिखर सम्मेलन में तीन बड़े वैश्विक नेताओं—अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गैरमौजूदगी के चलते भारत इस बार समिट का सबसे प्रमुख चेहरा बनकर उभर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट के सभी तीन महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे और समावेशी विकास, जलवायु परिवर्तन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।
ट्रम्प ने दक्षिण अफ्रीका में ‘श्वेत किसानों पर अत्याचार’ को बताया वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे G20 समिट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों पर ‘अत्याचार’ को इसका कारण बताया। हालांकि, समिट से ठीक पहले उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कार्यवाहक अमेरिकी राजदूत मार्क डी. डिलार्ड को प्रतिनिधि के रूप में भेजने का फैसला किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि केवल समिट के अंतिम सत्र में शामिल होंगे।
ICC वारंट के कारण पुतिन का नहीं आना तय
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बार शिखर सम्मेलन से दूरी बनाए हुए हैं। यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, ऐसे में दक्षिण अफ्रीका आने पर गिरफ्तारी की आशंका के चलते उनका शामिल होना संभव नहीं था।
स्वास्थ्य कारणों से नहीं आएंगे शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस समिट में शामिल नहीं हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। तीन बड़े नेताओं की इस अनुपस्थिति ने समिट में भारत की भूमिका को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
भारत की बढ़ी भूमिका: मोदी बने समिट का केंद्र
PM मोदी तीनों सत्रों में अपने विचार रखने के अलावा इंडिया-ब्राजील-साउथ अफ्रीका (IBSA) की बैठक में भी भाग लेंगे। इसके अलावा वे कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।
यह G20 भारत के लिए विशेष इसलिए है, क्योंकि 2023 में अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस वर्ष की समिट पहली बार अफ्रीका महाद्वीप में आयोजित हो रही है। स्थानीय कलाकारों ने मोदी के आगमन पर पारंपरिक ढंग से जमीन पर लेटकर उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें…
G20 समिट में भारत की मजबूत उपस्थिति… PM Modi पहुंचे जोहान्सबर्ग, मिला रेड-कार्पेट स्वागत
तीन प्रमुख मुद्दों पर बोलेगा भारत
- समावेशी आर्थिक विकास
- जलवायु संकट व क्लाइमेट रेजिलियंस
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग
समिट से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मेलन भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’—‘एक परिवार, एक भविष्य’—के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर है।
यह भी पढ़ें…
Tejas Crash: दुबई एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, तेजस विमान बना आग का गोला
अंतिम चरण में ट्रम्प का यू-टर्न
पहले समिट का बायकॉट करने की बात कह चुके ट्रम्प ने अमेरिका का प्रतिनिधि भेजने का फैसला कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने पुष्टि की है कि उन्हें अमेरिका से आधिकारिक नोटिस प्राप्त हुआ है।
साउथ अफ्रीका में भारत के हाई कमिश्नर अनिल सूकलाल ने कहा कि G20 अब इतना बड़ा मंच बन चुका है कि किसी एक देश के न आने से इसका काम नहीं रुकता।
यह भी पढ़ें…





