
Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी के बाद अब थिएटर में कमाल, फिल्म में हुई नए किरदारों की एंट्री
Bhabiji Ghar Par Hain Movie: टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ को अब फिल्म में ढाला जा रहा है। इस सीरियल की कहानी पर फिल्म बन रही है। इसका पहला पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Bhabiji Ghar Par Hain Movie: टीवी की दुनिया में तारीफें बटोरने वाले सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ को अब बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइये। इस लोकप्रिय कॉमेडी सीरियल’ भाबीजी घर पर हैं’ का फिल्म रूपांतरण हो रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा। विभूति जी का बेमिसाल आकर्षण, तिवारी जी का खास ड्रामा, अंगूरी भाभी का मशहूर ‘सही पकड़े हैं!‘, अनीता भाभी का सहज व्यवहार और हप्पू सिंह और सक्सेना के आई लाइक इट! का अविस्मरणीय पागलपन – ये किरदार जिन्होंने सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है, अब बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
जल्द आएगी भाबी जी फिल्म
अब भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी पर चल रहा सीरियल, सिनेमा के पर्दे पर उतरने जा रहा है. जी सिनेमा और जी स्टूडियोज लेकर आ रहे हैं- ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ फिल्म, जो 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. ये फिल्म आपके चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार, हंसी से भरपूर एडवेंचर में लेकर आएगी. साथ ही उस कॉमेडी यूनिवर्स को और बड़ा करेगी जिसे लाखों-करोड़ों लोग प्यार करते हैं.
View this post on Instagram
फिल्म में हुई नए किरदारों की एंट्री
तरण आदर्श ने नए कलाकारों की भी जानकारी दी. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और फर्स्ट लुक भी शेयर किया है, जिससे लगता है कि यह फिल्म बड़े लेवल पर बनाई जा रही है. साथ ही शो की स्टार कास्ट के साथ रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मुकेश तिवारी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
बता दें कि जी सिनेमा और एडिट II द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म की जानकारी मिलते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, पुरानी अनीता जी को लाओ यार. दूसरे यूजर ने लिखा, शिल्पा शिंदे बेस्ट है. तीसरे यूजर ने लिखा, लेट नाइट शो ही रखना. दिन भर तो गलती से भी नहीं चलेगा.





