
कानपुर हैलट में बनेगा प्रदेश का पहला एयर एंबुलेंस वाला लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, 482 करोड़ की मंजूरी
Kanpur News: कानपुर के हैलट अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने यहां लेवल-1 एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को वित्तीय और प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। इसके लिए 4,81,82,98,000 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। खास बात यह है कि यह प्रदेश का पहला ऐसा ट्रॉमा सेंटर होगा जिसमें एयर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे हाईवे या दूरदराज़ क्षेत्रों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को एयर लिफ्ट कर तेजी से इलाज मुहैया कराया जा सकेगा।
पहली किस्त जारी, निर्माण की जिम्मेदारी PWD को
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के मुताबिक, 168 करोड़ 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को दी गई है।
ट्रॉमा सेंटर के भवन की डिजाइन दिल्ली की ‘वास्तुनिधि’ संस्था ने बनाई है। पूरा भवन भूतल मिलाकर 6 मंजिला होगा और इसके साथ तीन बेसमेंट भी होंगे।
एक ही जगह मिलेगी सभी विशेषज्ञताओं की सुविधा
ट्रॉमा सेंटर में घायलों को इलाज के लिए इधर–उधर नहीं भटकना पड़ेगा। यहां ओपीडी से लेकर सर्जरी, ICU और सभी विशेषज्ञ विभाग एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
शासन ने थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल की भी अनुमति दी है ताकि निर्माण की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। मेडिकल कॉलेज स्तर से एक कमेटी बनाई जाएगी जो मेडिकल गैस, मॉड्युलर OT, स्टरलाइजेशन सिस्टम जैसी सुविधाओं का निरीक्षण करेगी।
ट्रॉमा सेंटर में शामिल प्रमुख विभाग
- अस्थि रोग
- सर्जरी
- न्यूरो सर्जरी
- स्पाइन इंजरी
- क्रिटिकल केयर
- कार्डियोथोरेसिक सर्जरी
- इमरजेंसी मेडिसिन
- बाल रोग
- नेत्र रोग
- दंत रोग
- रेडियोलॉजी और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी
- पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक लैब
- स्किल लैब
बेड और सुविधाओं की क्षमता
- 200 फिक्स बेड
- 150 बेड का ICU
- रेड जोन आदि जोड़कर कुल 300 बेड क्षमता
- 18 मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर
- ग्राउंड फ्लोर पर MRI, CT स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे
यह भी पढ़ें…
UP में कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़… जौनपुर में 1.89 लाख बोतलें बरामद
एयर एंबुलेंस सुविधा—सबसे बड़ा बदलाव
यह सुविधा यूपी के किसी भी ट्रॉमा सेंटर में पहली होगी।
इसके फायदे:
- हाईवे दुर्घटनाओं के गंभीर मरीजों को तुरंत एयर लिफ्ट किया जा सकेगा।
- एंबुलेंस में जाम या भीड़भाड़ की समस्या नहीं होगी।
- मरीज को दूसरी विशेषज्ञता की जरूरत होने पर अस्पताल बदलने की आवश्यकता नहीं।
- एक ही जगह दिमाग की नसों, हड्डी, आंख, दांत, हार्ट, फेफड़ों, नली आदि की सर्जरी संभव।
- सभी पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक जांचें उसी भवन में उपलब्ध।
यह भी पढ़ें…
संगम पर CM Yogi का दौरा…गंगा पूजन और माघ मेला के तैयारियों का करेंगे समीक्षा
कानपुर और पूरे क्षेत्र को बड़ी राहत
लेवल-1 एपेक्स ट्रॉमा सेंटर शुरू होने के बाद कन्नौज, औरैया, इटावा, बांदा, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर समेत पूरे बुंदेलखंड और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। इससे गंभीर घायलों की जीवनरक्षा दर में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…





