IND vs SA: केएल राहुल ने कर दिया ब्लंडर, एडन मार्करम का लड्डू कैच टपकाया

IND vs SA 2nd Test KL Rahul Dropped Catch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केएल राहुल ने आसान सा कैच छोड़ दिया।

IND vs SA 2nd Test KL Rahul Dropped Catch: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में टीम इंडिया का एक स्टार क्रिकेटर उसके लिए ही विलेन साबित हो गया. इस खिलाड़ी ने Aiden Markram का कैच ड्रॉप करके टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी. इस कैच ड्रॉप के बाद भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. भारत के एक बेहतरीन क्रिकेटर ने स्लिप में फील्डिंग के दौरान जसप्रीत बुमराह के विकेट लेने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

केएल राहुल ने ये क्या कर दिया

टीम इंडिया को पहले विकेट का इंतजार था और पारी का 7वां और अपना चौथा ओवर लेकर आए बुमराह. बुमराह ने दूसरी गेंद फेंकी, जिसे ऐडन मार्करम पुश करने गए और उनके बल्ले से मोटा बाहरी किनारा लेती हुई गेंद स्लिप की ओर गई. यहां पर केएल राहुल से बड़ी गलती हो गई. उन्होंने सभी को निराश करते हुए मार्करम का आसान का कैच टपका दिया। बुमराह यह देख यकीन ही नहीं कर पाए और उन्होंने निराशाजनक रिएक्शन दिया.

हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने मार्करम को मिले इस जीवनदान का उन्हें ज्यादा फायदा उठाने नहीं दिया और सेशन के आखिरी ओवर में बोल्ड मारकर पवेलियन का रास्ता दिखाया. बुमराह के इस विकेट ने राहुल को भी राहत की सांस दी. मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे.बता दें कि सीरीज में भारत 1-0 से पीछे चल रहा है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

 

 

Back to top button