
अखिलेश यादव का दावा… SIR प्रक्रिया के जरिए यूपी में 50,000 वोट कटने की तैयारी
Akhilesh Yadav PC: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की जीत वाली सीटों पर भाजपा SIR (Special Intensive Revision – विशेष मतदाता पुनरीक्षण) के जरिए 50 हजार से अधिक वोट काटने की योजना बना रही है। अखिलेश ने इस कथित साजिश में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिली लगातार जानकारी बेहद चिंताजनक है। कई क्षेत्रों में बेसिक लोकल एलेक्टोरल ऑफिसर (BLO) अपने कर्तव्य से बच रहे हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक विधायक ने सुबह फोन कर बताया कि उनके क्षेत्र में BLO काम करने से बच रहे हैं और बस बैठकर कह रहे हैं कि “गलतियां निकालकर मिलेंगे।”
वोटर लिस्ट सुधार में मनमानी का आरोप
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट सुधार की प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2024 की हार के बाद भाजपा और चुनाव आयोग का सबसे अधिक फोकस उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर है। तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं, लेकिन भाजपा विशेष नजर यूपी और बंगाल पर रख रही है। सपा की जानकारी के अनुसार, INDIA गठबंधन की जीत वाली सीटों पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर कटौती की तैयारी है।
यह भी पढ़ें…
अल-फलाह यूनिवर्सिटी विवाद: गोपाल राय ने ध्वस्तीकरण कर विद्यापीठ बनाने की मांग
2022 का अनुभव दोहराया जा रहा है: अखिलेश
अखिलेश ने याद दिलाया कि 2022 के विधानसभा चुनावों के समय भी वोटरों के नाम जानबूझकर काटे गए थे, जिससे सपा को नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान भी पार्टी ने चुनाव आयोग के रोल पर सवाल उठाए थे, लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में वोटरों को डिलीट किया गया और यह सब योजनाबद्ध तरीके से हुआ। अब वही रणनीति दोबारा अपनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें…
उत्तर प्रदेश में हर वोटर नहीं भर पाएगा SIR का ऑनलाइन फॉर्म, जानिए वजह
पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की दी हिदायत
अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन से अपील की कि वे समय रहते अपनी वोटर लिस्ट अपडेट कराएं। BLO से संपर्क करें और किसी भी गड़बड़ी की तुरंत शिकायत पार्टी कार्यालय को भेजें। उन्होंने कहा कि बीजेपी, प्रशासन और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
अखिलेश ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से वोटरों को हटाकर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि सपा चुनाव आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद करती है, लेकिन हाल के अनुभवों ने भरोसा कमजोर कर दिया है।
यह भी पढ़ें…





