
Honey Singh के बीट्स पर थिरकेगा लखनऊ, उमड़ सकती है भारी भीड़
Lucknow News: लखनऊ के सरोजनीनगर में शनिवार को यानी आज ‘युवा उत्सव’ में रैपर-सिंगर हनी सिंह परफॉर्म करेंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Lucknow News: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह को नहीं जनता। आज देखा जाए हर दूसरा युवा रैपर के गानों को गुनगुनाता है। आज 22 नवंबर 2025 लखनऊवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज शनिवार शाम आशियाना स्थित स्मृति उपवन में म्युजिकल नाइट में हनी सिंह अपने गानों से धमाल मचाएंगे। भारतीय पॉप और हिप-हॉप संगीत से युवाओं के दिल पर राज करने वाले हनी सिंह के इस कार्यक्रम की थीम ‘Inspiration with Entertainment’ रखी गई है। बता दे, कार्यक्रम का पूरा धूमधाम से आयोजन सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से किया जा रहा है।
बगैर पास के नहीं मिलेगी एंट्री
बताया जा रहा है कि हनी सिंह का म्यूजिकल कॉन्सर्ट में एंट्री सिर्फ पास से मिलेगी। सुरक्षा के लिए 150 एआई कैमरे, हाईटेक कंट्रोल रूम, पर्याप्त पुलिस बल (Yo Yo Honey Singh) और दिल्ली के 200 निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम शाम 6 से रात 9 बजे तक चलेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए स्मृति उपवन परिसर को चार मुख्य श्रेणियों में सिल्वर, प्लेटिनम, गोल्ड और लाउंज विभाजित किया गया है।
200 से अधिक स्वयंसेवक भीड़ प्रबंधन करेंगे
कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों के वाहनों के लिए एक अलग और व्यवस्थित पार्किंग जोन तैयार किया गया है, ताकि आयोजन के दौरान भीड़भाड़ से बचा जा सके। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगभग 250 निजी बाउंसर तैनात किए जा रहे हैं। इनके साथ, टीम राजेश्वर के 200 से अधिक स्वयंसेवक भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में सहयोग करेंगे।
लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे यो यो हनी सिंह गुरुवार को लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनको युवा वर्ग खासा पसंद करता है। उनके खाते में 250 से अधिक हिट गाने, Spotify पर 4.5 बिलियन से ज्यादा स्ट्रीम और यूट्यूब पर 100 मिलियन से लेकर 1 बिलियन व्यूज वाले कई गाने शामिल हैं। 2 करोड़ से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और करीब 1 करोड़ यूट्यूब सब्सक्राइबर।





