Health Tips: सर्दियों का सुपरफूड है हरी मटर, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Health Tips: सर्दियों का ये मौसम अपने साथ कई प्रकार की सब्जियां लेकर आता है जिन्हें संपूर्ण सेहत के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। इस मौसम में मिलने वाली हरी मटर ऐसी ही बेहद फायदेमंद सब्जी है।

Health Tips: सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है, सुबह और शाम की ठंडी हवाएं देह को सुकून पहुंचा रही हैं। सर्द मौसम में डाइट सबसे ज्यादा मायने रखती है, इस मौसम में भूख ज्यादा लगती है और बॉडी की खाने की डिमांड भी ज्यादा होती है। तरह-तरह के फल और सब्जियों से तैयार पकवान न सिर्फ पेट को भरते हैं बल्कि बॉडी को फायदा भी पहुंचाते हैं। इस मौसम में मटर पुलाव लोगों की पसंदीदा डिश है। घर में पकाने पर पूरा घर खुशबू से महकने लगता है और भूख बढ़ जाती है। मटर एक ऐसी सब्जी है जो पोषक तत्वों का पावर हाउस है।

कई पोषक तत्वों से भरपूर है मटर

मटर, फलियों के समूह वाली सब्जी है। इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे शरीर के लिए अति लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी आंखों से लेकर पाचन और ब्लड शुगर जैसी समस्या को कंट्रोल करने में भी मददगार हो सकती है।

Benefits of Green Pea : हरी मटर खाने से सेहत को मिलते हैं ये लाभ | Benefits  of Green Pea in hindi know the health benefits of green peas

मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत

हरा मटर कई विटामिन्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत है। प्रति 100 ग्राम मटर के सेवन से 4 ग्राम फाइबर, मैग्नीशियम की दैनिक आवश्यकताओं का 18 प्रतिशत, विटामिन के का 17, विटामिन सी का 12.6 फीसदी प्राप्त किया जा सकता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बेहतर तरीक से काम करने में सहायक हैं और आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।

Green Peas Health Benefits: प्रोटीन का भंडार, दिल की सेहत के लिए भी अच्छा,  सर्दियों का सुपरफूड है हरी मटर - green peas health benefits in hindi winter  season matar diet source

वजन रहता है कंट्रोल

फाइबर से भरपूर मटर का सेवन करने से मोटापा कम होता है। फाइबर होने की वजह से पेट देर तक भरा रहता है और आप ओवर  इटिंग से बचते हैं।

green peas, green peas, green pea nutrition profile, green pea health benefits, green peas benefits, matar health, matar health benefits

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

विटामिन C से भरपूर मटर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर मटर का  सेवन करने से आंखों की हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। विटामिन A, विटामिन K से भरपूर मटर आंखों को हेल्दी रखती है।

Know why green peas are bad for some people.-जानिए किन लोगाें को नहीं करना  चाहिए हरी मटर का ज्यादा सेवन। | HealthShots Hindi

ब्लड शुगर को नियंत्रित

मटर फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो स्टार्च को पचाने के तरीके को नियंत्रित करने में मदद करता है। मटर में मौजूद प्रोटीन और फाइबर कार्बोहाइड्रेट के ब्रेकडाउन को धीमा करके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

green peas can prevent these 5 health problems.-इन 5 स्वास्थ्य जोखिमों में  फायदेमंद है हरा मटर। | HealthShots Hindi

अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च-प्रोटीन आहार खाने से टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को भोजन के बाद (आफ्टर मील) शुगर को कम करने में लाभ मिलता है। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसका मतलब यह है कि ये रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि के जोखिम से भी बचा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Back to top button