‘The Family Man 3’ से मनोज बाजपेयी की मोटी कमाई, जानें बाकी सितारों का हाल

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3‘ आखिरकार इस शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज़ हुई है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है।

The Family Man 3: मोस्ट अवेटेड सीरीज द फैमिली मैन 3 ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इसमें मनोज बाजपेयी एक बार फिर सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी का रोल निभाकर छा गए हैं. जयदीप अहलावत ने विलेन के किरदार में जबरदस्त काम किया है. अब सीरीज की स्टारकास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आ गई है. ‘द फैमिली मैन 3’ के लिए मनोज बाजपेयी ने मेकर्स से सबसे मोटी रकम वसूली है जबकि जयदीप अहलावत को उनसे कम फीस मिली है.

मनोज बाजपाई की फीस

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक द फैमिली मैन 3 सीरीज के लीड हीरो मनोज बाजपाई को उनके काम के लिए 20 से 22 करोड़ रुपए फीस के तौर पर दिए गए हैं। वहीं फिल्म के विलेन रुकमा के किरदार में एक्टर जयदीप अहलावत ने 9 करोड़ फीस ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin) 

सपोर्टिंग एक्टर्स को मिले इतने पैसे

बाकी कास्ट की बात करें तो इस सीजन में एक्ट्रेस निम्रत कौर ने भी काम किया है। उन्हें 8 से 9 करोड़ फीस दी गई। दर्शन कुमार को भी 8 से 9 करोड़ दिए गए हैं। सीरीज में शरीब हाशमी ने जेके का पॉपुलर किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए 5 करोड़ मनिज बाजपाई की पत्नी सुचित्रा का किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस प्रियामणि को 7 करोड़ फीस दी गई है।

ये भी पढ़े- Kartik Aaryan: बर्थडे पर सिद्धिविनायक पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया बप्पा का आशीर्वाद

नए सीज़न में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, जयदीप अहलावत, निम्रत कौर, श्रेया धनवंतरी और कई अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं राज और डीके द्वारा निर्देशित, सीज़न 3 एक एक्साइटिंग टर्न पर खत्म होती है जिसके बाद फैंस ये जानने के लिए बेसब्र हो रहे है कि ‘द फैमिली मैन’ का चौथा सीजन अब कब आएगा.

ये भी पढ़े- Haldi Ceremony: पलाश संग झूमती दिखी स्मृति मंधाना, ढोल-नगाड़े पर हुआ धूम-धड़ाका

 

Back to top button