
CM Yogi: UP में फिर चलेगा कानून का डंडा, पकड़े जाएंगे एक-एक घुसपैठिए
Yogi Government News: पूरे देश में अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध घुसपैठियों को चिह्नित किया जाए।
Yogi Government News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करें और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करें।
अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे.
ये भी पढ़े- Honey Singh के बीट्स पर थिरकेगा लखनऊ, उमड़ सकती है भारी भीड़
अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि घुसपैठियों को रखने के लिए प्रत्येक जनपद में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं. इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा.
ये भी पढ़े- अखिलेश यादव का दावा… SIR प्रक्रिया के जरिए यूपी में 50,000 वोट कटने की तैयारी
बता दें कि योगी सरकार ये यह निर्देश तब दिया है, जब दिल्ली में बम ब्लास्ट हुआ है. यूपी से पहले उत्तराखंड में यह अभियान जारी है और कई घुसपैठियों को पकड़ा भी गया है.
ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश में हर वोटर नहीं भर पाएगा SIR का ऑनलाइन फॉर्म, जानिए वजह





