
पाकिस्तान में सेना के ठिकाने के पास बम धमाका, फिदाइन हमले से दहला पेशावर
Pakistan Attack: पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी मुख्यालय के पास फिदाइन हमला हुआ. तीन आतंकी और तीन FC मेंबर मारे गए. इलाके की घेराबंदी जारी है.
Pakistan Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार हमीद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया है कि पेशावर के सदर में फेडरल कांस्टेबुलरी मुख्यालय में दो आत्मघाती बम विस्फोट हुए हैं. एक विस्फोट मुख्य द्वार पर और दूसरा मोटरसाइकिल स्टैंड पर हुआ. आतंकवादियों के एफसी मुख्यालय में प्रवेश करने की संभावना है और गोलीबारी चल रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अभी 3 हमलावर ढेर कर दिए गए हैं.
पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला
रिपोर्ट के मुताबिक अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है और बाकी की तलाश जारी है. सुरक्षा बल पूरे परिसर को खंगाल रहे हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगातार हमले बढ़े हैं. नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सरकार के साथ चल रहे सीजफायर को खत्म कर दिया था और सुरक्षा बलों, पुलिस और सेनापर हमलों की धमकी दी थी. इसके बाद से पाकिस्तान में ऐसी घटनाओ में भारी उछाल देखा गया है.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी इन दोनों प्रांतों में एक्टिव है। नवंबर 2022 में TTP ने पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम को खत्म कर दिया था और उसके बाद से ये संगठन लगातार हमले कर रहा है। इससे पहले सितंबर में भी खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में FC मुख्यालय पर हुए हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था, लेकिन उसमें पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गये थे।





