Smriti Mandhana के मंगेतर Palash Muchhal भी हुए बीमार, पिता पहले से अस्पताल में भर्ती

Smriti Mandhana Update: हाल ही में स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पलाश के भी अचानक तबीयत खराब होने की खबर आ रही है।

Palash Muchhal Health Update: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और पलाश मुच्छल की शादी टल गई है। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को दिल के दौरे जैसे लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद स्मृति ने उनके बिना रस्में जारी रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद में पलाश मुच्छल को भी वायरल संक्रमण और एसिडिटी के कारण अस्पताल ले जाया गया।

Palash Muchhal भी हुए बीमार

खबर है कि स्मृति के मंगेतर पलाश मुच्छल की भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि पलाश को वायरल इन्फेक्शन और एसिडिटी बढ़ने की वजह से इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल जाना पड़ा. हालांकि, मामला सीरियस नहीं था. असल में, इलाज के बाद, पलाश हॉस्पिटल से होटल के लिए निकल चुके हैं.

पिता अभी अस्पताल में है भर्ती

उन्होंने PTI को बताया, “दोपहर करीब 1.30 बजे, मिस्टर श्रीनिवास मंधाना को बाईं ओर सीने में दर्द हुआ, जिसे मेडिकल भाषा में ‘एनजाइना’ कहते हैं। जैसे ही लक्षण दिखे, उनके बेटे ने मुझे फ़ोन किया, हमने एम्बुलेंस भेजी, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। हमें ECG, दूसरी रिपोर्ट्स में पता चला कि कार्डियक एंजाइम बढ़े हुए हैं, इसलिए हमें उन्हें ऑब्ज़र्वेशन में रखने की जरूरत है।”

उन्होंने आगे बताया, “ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ है, इसे कम करने की कोशिश की जा रही है। पूरी टीम मॉनिटर कर रही है। अगर हालत बिगड़ती है, तो हमें एंजियोग्राफी करनी होगी। स्मृति और उनका परिवार हमारे कॉन्टैक्ट में है।”

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई और डायरेक्टर पलाश मुच्छल कुछ दिन से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड स्मृति मंधाना को स्टेडियम में प्रपोज किया था और सांगली में उनकी शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए थे।

Back to top button