
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रदेश भर से कुल 52 फरियादी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी से कहा कि वे पीड़ितों की शिकायतें सुनें और जिलों में ही उनका निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से शिकायतों का समाधान करें।
यह भी पढ़ें…
UP News: गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और सुसाइड…,बेहोशी का इंजेक्शन लगा डॉक्टर ने दी जान
आवश्यकताओं और शिकायतों का ध्यान
जनता दर्शन के दौरान मुख्य रूप से आर्थिक सहायता, अवैध कब्जे, बिजली, शिक्षा और पुलिस से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इस अवसर पर गोरखपुर, शामली, झांसी, कन्नौज आदि जिलों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा सरकार का मुख्य संकल्प है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है और सभी उचित समस्याओं का निरंतर समाधान सुनिश्चित करेगी।
यह भी पढ़ें…
नर्सिंग छात्रा का आरोप… ट्रैफिक कांस्टेबल ने 5 वर्षों तक किया शोषण
बच्चों के साथ मुलाकात
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने सभी बच्चों के नाम पूछे, उन्हें चॉकलेट दी और पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
इस कार्यक्रम से यह संदेश गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यक्तिगत रूप से आमजन की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…





