IND vs SA: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू, भारतीय गेंदबाजों को करना होगा चमत्कार

IND vs SA 2nd Test Day 3 : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। दो दिन का खेल पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा।

IND vs SA 2nd Test Day 3 : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में टेस्ट मैच चल रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। पहले दो दिन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बना दिए। तीसरे दिन भारतीय टीम 201 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन स्टंप तक भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन था। दो मैचों की इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी जारी है।

भारतीय टीम 201 रन पर सिमटी

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई। टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम फॉलोऑन तक नहीं बचा सकी। उसे 289 रन बनाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का और फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

यानी भारतीय टीम ने दो दिन गेंदबाजी की और आधे दिन में निपट गए और टीम अब फिर गेंदबाजी करेगी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में 288 रन की बढ़त हासिल है।

ये भी पढ़े- Smriti Mandhana के मंगेतर Palash Muchhal भी हुए बीमार, पिता पहले से अस्पताल में भर्ती

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया

केएल राहुल 22 रन, साई सुदर्शन 15 रन, कप्तान ऋषभ पंत सात रन, रवींद्र जडेजा छह रन और नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। 95 पर एक विकेट के बाद 122 रन तक आते आते भारत ने सात विकेट गंवा दिए। ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी निभाई।

सुंदर के आउट होते ही टीम 201 रन पर सिमट गई। कुलदीप 19 रन और बुमराह पांच रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से यानसेन ने छह विकेट लिए, जबकि साइमन हार्मर को तीन विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़े- IND vs SA: केएल राहुल ने कर दिया ब्लंडर, एडन मार्करम का लड्डू कैच टपकाया

 

Back to top button