Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में जोरदार हंगामा, मालती ने मारा तान्या को थप्पड़?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19′ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर में जोरदार हंगामा होता है। क्योंकि, लेटेस्ट प्रोमो में मलाती चाहर ने तान्या मित्तल को जोरदार थप्पड़ मार दिया है।

Bigg Boss 19: जहां ‘बिग बॉस’ के इतना अंत तक पहुंचते-पहुंचते घरवालों के आपसी लड़ाई थमने लगती है और कंटेस्टेंट्स के जोश ठंडे पड़ने लगते हैं वहीं ‘बिग बॉस 19’ में अब भी तमाशा थमने का नाम नहीं ले रहा। हुआ यूं कि बिग बॉस ने फिनाले से पहले नॉमिनेशन टास्क करवाया, जिसमें तान्या की हरकतों पर नाराज मालती उनपर हाथ उठाती दिख रही हैं। दरअसल हुआ यूं कि फिनाले से पहले ‘बिग बॉस’ ने नॉमिनेशन टास्क करवाया और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि मालती चाहर ने तान्या मित्तल को थप्पड़ लगा दिया।

सामने आया नॉमिनेशन का वीडियो

‘बिग बॉस’ से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर देने वाले पेज बीबी तक ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नॉमिनेशन टास्क का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने को मिला कि सबसे पहले ‘बिग बॉस’ की आवाज आती है और वह कहते हैं सेकंड लास्ट वीक की नॉमिनेशन प्रक्रिया… आप जिसको भी नॉमिनेट करेंगे, उसके चेहरे पर नॉमिनेटेड का स्टाम्प लगा देंगे। इसके बाद सभी घरवाले एक-एक करके कॉन्फेशन रूम में जाते हैं और एक दूसरे को नॉमिनेट कर देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

 

 

प्रणित मोरे को अमाल इस दौरान नॉमिनेट करते हैं. उसके बाद तान्या मित्तल का नंबर आता है और वो मालती को नॉमिनेट करती हैं. वीडियो में देख जा सकता है कि तान्या आगे बढ़कर मालती के चेहरे पर नॉमिनेशन का स्टैम्प लगा देती हैं. लेकिन, अचानक ही मालती आगे बढ़़ती हैं और अपनी हाथ तान्या को थप्पड़ मारने के लिए उठा देती हैं.

अमाल ने मालती को कहा-बदतमीज

वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि मालती ने तान्या को थप्पड़ मार दिया है.वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि मालती की हरकत देख अमाल उन्हें बदतमीज कह देते हैं. इतना ही नहीं मालती के एक्शन पर गौरव खन्ना की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं.

इस बात में कोई शक नहीं है कि मालती चाहर के इस कदम से घर में काफी हंगामा मचने वाला है. हालांकि, मालती चाहर के फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, तान्या के फैंस मालती को खरी खोटी सुना रहे हैं.

 

Back to top button