Emmy Awards 2025: दिलजीत दोसांझ एमी अवॉर्ड्स से चूके, खाली हाथ लौटी ‘अमर सिंह चमकीला’

International Emmy Awards 2025: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 सेरेमनी सोमवार रात को हुई और इस दौरान दिलजीत दोसांझ बेस्ट एक्टर की लिस्ट में हार गए। वहीं अमर सिंह चमकीला भी बेस्ट टीवी सीरीज में हार गई।

International Emmy Awards 2025: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में  मंगलवार 25 नवंबर 2025 को 53वें ‘इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स’ 2025 का आगाज हुआ. इवेंट को लेकर विर्नस की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है. इस साल भारत के हाथों थोड़ा राशा लगी है. बता दें कि दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की दमदार बायोग्राफिल ड्रामा ‘अमर सिंह चमकीला’ को एक भी अवॉर्ड नहीं मिल पाया है. फिल्म के लिए दिलजीत को बेस्ट एक्टर और खुद फिल्म बेस्ट TV मिनी मूवी/मिनी सीरीज कैटिगरी में नॉमिनेट हुई थी. यह फिल्म दोनों ही कैटिगरी में अवॉर्ड जीतने से चूक गई है.

दोनों कैटेगरी में किससे हारे

दरअसल, सोमवार रात को न्यू यॉर्क सिटी में एमी अवॉर्ड्स हुए थे। अमर सिंह चमकीला टीवी सीरीज लिस्ट में हार गई। इस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला लॉस्ट बॉय्ज एंड फेयरीज, एक ब्रिटिश टीवी ड्रामा को मिला है जो एक गे कपल की स्टोरी है जो एक बच्चा गोद लेना चाहते हैं। दिलजीत को वहीं बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया था, हालांकि विनर बने स्पैनिश एक्टर ओरियल प्ला।

अमर सिंह चमकीला

अमर सिंह चमकीला की बात करें तो यह एक नेटफ्लिक्स फिल्म है जो पंजाबी सिंगिंग सेंसेशन दिवंगत सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। 80 के दशक में वह बड़े स्टार थे, लेकिन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। फिल्म में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थीं। ए आर रहमान ने इसमें म्यूजिक दिया था।

सोमवार शाम को दिलजीत और इम्तियाज अली, इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते नजर आए थे। दोनों के साथ नेटफ्लिक्स की इंडिया टीम भी साथ थी जिसमें वाइस प्रेजिडेंट, कॉन्टैंट, मोनिका शेरगिल और डायरेक्टर थे।

 

Back to top button