Kabaddi World Cup 2025: भारत की बेटियों ने जीता एक और विश्व कप, कबड्डी में चीन को हराया

Women’s Kabaddi World Cup: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में चीनी ताइपै को 35-28 से हराकर लगातार दूसरा विश्व कप जीता। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने टीम को एक्स पर बधाई दी।

Women’s Kabaddi World Cup: बीते दिनों हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप जीता। इन दोनों ऐतिहासिक जीत के बाद भारत की एक और महिला टीम वर्ल्ड चैंपियन बनीं। अब रितु नेगी की अगुआई वाली भारतीय टीम महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई। यानी 22 दिन के अंदर भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट से लेकर कबड्डी तक तीन वर्ल्ड कप जीत लिए।

ईरान को हराकर फाइनल में बनाई थी जगह

सेमीफाइनल में भी भारत का दबदबा जारी रहा और उन्होंने 33–21 से ईरान को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. दूसरी ओर, चीनी ताइपे ने भी अपने सभी ग्रुप मुकाबले जीते थे और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 25–18 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. लेकिन निर्णायक समय पर भारतीय टीम ने धैर्य और रणनीति दिखाई और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया.

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की इस शानदार विजय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों को कबड्डी अपनाने के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 जीतकर राष्ट्र को गर्व महसूस कराने पर भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई! टीम ने अद्भुत जज़्बा, कौशल और समर्पण दिखाया है. यह जीत अनगिनत युवाओं को कबड्डी अपनाने, बड़े सपने देखने और ऊंचा लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगी.’

 

Back to top button