गोंडा में BLO ड्यूटी में तैनात टीचर ने खाया जहर, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Gonda News: यूपी के गोंडा में SIR में लगे BLO विपिन यादव ने जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया है।

Gonda News: घटना के बाद सोशल मीडिया पर पीड़ित BLO विपिन यादव का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में तरबगंज SDM, नवाबगंज BDO और लेखपाल मुझ पर लगातार दबाव बना रहे थे। परेशान होकर मैंने जहर खा लिया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज, और वहाँ से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि livenewindia नहीं करता है।

SDM-BDO पर लगाए आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन, गोंडा सदर एसडीएम अशोक कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और विपिन यादव की स्थिति की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लखनऊ में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की, जिसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें लखनऊ भेजा गया। 

इलाज के दौरान विपिन यादव का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वे आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान तरबगंज एसडीएम, नवाबगंज बीडीओ और लेखपाल उनकी ऊपर दबाव बना रहे थे। वीडियो में पत्नी सीमा यादव भी उनसे पूछताछ करती दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़े- UP News: हर्ष फायरिंग में युवती की मौत से बवाल, घोड़ी से उतर भागा दूल्हा…

वीडियो के संज्ञान में आने के बाद DM ने दबाव का आरोप गलत बताया है। DM का कहना है कि BLO पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव में थे। इसी कारण उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार को मिला ध्वजारोहण का न्योता, जानें क्या बोलें इक़बाल

डॉक्टरों के अनुसार, बीएलओ की हालत नाजुक है। पूरे शरीर में खून फैल गया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके चलते सीपीआर दिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर तरबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर माझा की है।

 

 

Back to top button