IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने बनाया दबदबा, भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा

IND vs SA 2nd Test: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के दूसरे टेस्ट में चार दिन का खेल हो चुका है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का 2 विकेट पर 27 रन है।

IND vs SA 2nd Test Day 4: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी में जारी है। मंगलवार को टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।

मुश्किल में टीम इंडिया

भारत ने चौथे दिन दूसरी पारी में 27 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम  क्रीज पर साई सुदर्शन और नाइटवाचमैन कुलदीप यादव हैं। स्पिनर साइमन हार्मर ने राहुल को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। राहुल 29 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल को सस्ते में निपटा दिया। यशस्वी 19 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए हैं।

भारतीय टीम रिकॉर्ड 549 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है और टीम इंडिया पर क्लीनस्वीप का खतरा है। 21 के स्कोर पर भारत दो विकेट गंवा चुका है। मार्को यानसेन एकबार फिर भारत के खिलाफ परेशानी का सबब बनकर सामने आए हैं।  भारत ने 549 रन के लक्ष्य के जवाब में 17 रन पर पहला विकेट गंवाया है।

ये भी पढ़े- Kabaddi World Cup 2025: भारत की बेटियों ने जीता एक और विश्व कप, कबड्डी में चीन को हराया

भारत लक्ष्य से अब भी 522 रन दूर है. वहीं साउथ अफ्रीका को इतिहास रचने के लिए महज 8 अच्छी गेंद फेंकनी है. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल 13 और केएल राहुल महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए. जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 201 रनों पर सिमट गई और मेहमान टीम ने 288 रनों की बढ़त हासिल की. वहीं, साउथ अफ्रीका ने दूसरा पारी 260 रन बनाकर घोषित की और भारत को जीत के लिए 549 रनों का टारगेट दिया.

ये भी पढ़े- IND vs SA: साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू, भारतीय गेंदबाजों को करना होगा चमत्कार

 

Back to top button