
खेलते-खेलते खिलाड़ी पर गिरा पोल, नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की मौत
Rohtak News: रोहतक में एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की अभ्यास के दौरान दुखद मौत हो गई। प्रैक्टिस करते समय बास्केटबॉल का पोल अचानक उसके सीने पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Rohtak News: हरियाणा के रोहतक से दर्दनाक हादसा सामने आया है. रोहतक में प्रैक्टिस करते हुए एक राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी के सीने पर बास्केटबॉल पोल ही गिर गया, जिसके कारण खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. ये मामला लखन माजरा गांव के स्टेडियम का है. इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि खिलाड़ी अभ्यास कर रहा है, लेकिन जैसे ही वह जंप करता है तो पूरा पोल ही उसकी छाती पर गिर जाता है.
हादसा सीसीटीवी में कैद
पुलिस के अनुसार, गांव लाखनमाजरा निवासी संदीप के दो बेटे है। बड़ा बेटा 16 वर्षीय हार्दिक बास्केटबाल का नेशनल खिलाड़ी था। हार्दिक की मौत का पूरा घटनाक्रम ग्राउंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
#HaryanaNews
हरियाणा के रोहतक में मंगलवार को एक 16 वर्षीय नेशनल लेवल के बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई, जब प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल हूप का लोहे का पोल उसके ऊपर गिर गया। घटना के बाद खिलाड़ी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।… pic.twitter.com/wv9kcT9cI0— Live New India (@livenewindia01) November 26, 2025
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हार्दिक ग्राउंड पर प्रेक्टिस कर रहा है। ऊपर कूदते समय एक दम से पोल हार्दिक के ऊपर गिर गया। उसी वक्त पास में बैठे खिलाड़ियों ने पोल को उठाया। अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव व खेल जगत के लोगों में मातम छाया हुआ है।





