
Delhi: कमला पसंद के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी मिली लाश
Delhi Suicide News: देश के मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर में मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली।
Delhi Suicide News: कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया ने दिल्ली के वसंत विहार स्थित आवास में मंगलवार शाम खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। दीप्ति की शादी 2010 में हरप्रीत चौरसिया से हुई थी, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उनकी दो शादियां हैं। पुलिस के अनुसार, उनका शव पंखे से लटका मिला है।
सुसाइड नोट में लिखी प्यार-भरोसे की बातें
जानकारी के मुताबिक, उनकी लाश चुनरी से लटकी हुई पाई गई। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘अगर किसी रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है।’ पुलिस अभी इस बारे में कुछ कहने से बच रही है।
मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक का ताल्लुक कानपुर से है.कमला पसंद का बिजनेस कानपुर, दिल्ली से लेकर कोलकाता मुंबई तक फैला हुआ है. कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से कमला कांत चौरसिया ने गुटखा कारोबार शुरू किया था. करीब 40-45 साल पहले वो गुमटी में खुला पान मसाला बेचते थे, लेकिन आज उनकी कंपनी का अरबों रुपये का टर्नओवर है.
उनके पान मसाला गुटखे के कई ब्रांड हैं. कमलाकांत चौरसिया 1980-85 के दौरान पान मसाला घर में ही बनाना प्रांरभ किया था. काहू कोठी में एक गुमटी में वो पान मसाला बेचते थे. फिर परिवार से भी उन्हें मदद मिली.





