
IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
IND vs SA 2nd Test Highlights: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट में 408 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम को जीत के लिए 549 रन बनाना था। टीम 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारत ने सीरीज 0-2 से गंवा दी है। इसी के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा का टेस्ट में बतौर अजेय रहने का रिकॉर्ड भी बरकरार रहा।
हार गई टीम इंडिया
टीम इंडिया को गुवाहटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 408 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को आखिरी झटका मोहम्मद सिराज के रूप में लगा, जो केशव महाराज के शिकार बने। इस तरह भारत की दूसरी पारी महज 140 रनों पर सिमट गई।
भारतीय टीम ने पांचवें दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 27 रन से शुरू की थी। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह असफल साबित हुए। टीम ने निरंतर विकेट खोए और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा 87 गेंद पर 54 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 37 रन देकर 6 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2, मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए।
ये भी पढ़े- IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने बनाया दबदबा, भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा
टीम इंडिया का सूपड़ा साफ
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए थे। भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी और 288 रन से पिछड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6, सिमोन हार्मर ने 3 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिए।
ये भी पढ़े- खेलते-खेलते खिलाड़ी पर गिरा पोल, नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की मौत
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 140 पर सिमट गई और 408 रन के अंतर से टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार गले लगा बैठी। कोलकाता टेस्ट 30 रन से जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका ने इस रिकॉर्ड जीत के साथ सीरीज 0-2 से अपने नाम की।
ये भी पढ़े- बलिया में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में हाफ मैराथन का आयोजन





