IND vs SA: भविष्य के सवाल पर Gautam Gambhir का स्पष्ट जवाब, BCCI पर छोड़ा फैसला

Gautam Gambhir: गंभीर ने जहां अपने भविष्य के सवाल पर स्पष्ट जवाब दिया तो वहीं सभी को याद दिलाया कि लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके कार्यकाल के दौरान टीम ने क्या सफलताएं हासिल की है।

Gautam Gambhir Statement: साउथ अफ्रीका के हाथों 0-2 की करारी हार के बाद गुवाहाटी में मीडिया के तीखे सवालों का सामना करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शांत नजर आए। 26 नवंबर को खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी झेलनी पड़ी। घरेलू टेस्ट में लगातार दो व्हाइटवॉश झेलने वाले पहले भारतीय कोच बनने के बाद, गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा।

गौतम गंभीर के दौर में टेस्ट में प्रदर्शन में गिरावट

गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है. पिछले एक साल में भारत,

-न्यूजीलैंड से घर में 3-0 से सीरीज हारा

-ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवाई

-अब दक्षिण अफ्रीका के सामने सीरीज क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ा है

इतनी बड़ी टीम, जो कभी टेस्ट क्रिकेट की बादशाह मानी जाती थी, अब लगातार मैच बचाने की कोशिश में दिखाई दे रही है.

‘मेरी सफलताएं नहीं भूलनी चाहिए’

गंभीर ने जहां अपने भविष्य के सवाल पर स्पष्ट जवाब दिया तो वहीं सभी को याद दिलाया कि लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके कार्यकाल के दौरान टीम ने क्या सफलताएं हासिल की है। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘बीसीसीआई मेरे भविष्य पर फैसला करेगा। मैंने पहले भी कहा है कि मैं नहीं, भारतीय क्रिकेट जरूरी है। लेकिन मैं वही इंसान हूं जिसने आपको इंग्लैंड और चैंपियंस ट्रॉफी के कोच के तौर पर नतीजे दिलाए।’ गंभीर के कोच रहते भारत ने इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी।

ये भी पढ़े-

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ

गंभीर ने कहा, दोष सभी का है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है। हमें अच्छा खेलना चाहिए था। 95/1 से 122/7 तक का स्कोर होना स्वीकार्य नहीं है। आप किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दे सकते। गलती सभी की है। मैं कभी किसी एक को गलत नहीं बताता और ना ही ऐसा करने दूंगा।

Back to top button