
Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की मूवी का ट्रेलर जारी, तीन धर्मों से एक-एक बीवी…
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 trailer: कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर मजेदार और कॉमेडी से भरपूर।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 trailer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में किस किस से प्यार करूं से एंट्री मारने वाले कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म किस किस से प्यार करू 2 लेकर आ गए हैं, जिसमें वो एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि चार-चार लड़कियों से इश्क लड़ाते दिखाई दे रहे। फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसमें हंसी का डबल डोज है। बता दें कि ये फिल्म कपिल की पिछली हिट फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का सीक्वल है।
तीन धर्मों से एक-एक बीवी…
इस ट्रेलर की शुरुआत में कपिल कहते दिख रहे हैं, ‘एक लड़की से प्यार करता हूं, उसके लिए हिंदू से मुसलमान बना और मुसलमान से क्रिश्चियन बना लेकिन फिर भी वो मुझे नहीं मिली। बल्कि तीनों धर्मों से एक-एक बीवी मिल गई फादर।’ कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह का किरदार काफी जंच रहा है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ कपिल की शादी को लेकर कन्फयूजन की भरमार है।
फाइनली तीन बीवियों को एक बार फिर से एक-दूसरे की नजरों से बचाकर और दुनिया वालों से छिपाकर वो अपनी जिंदगी सुकून से बिताने की तूफानी कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर में त्रिधा चौधरी के साथ कुछ क्लोज सीन भी चर्चा में हैं।
ये भी पढ़े- प्रभास की Spirit में इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, जबरदस्त होगा सीन…
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में इस बार भी कपिल, 4 लड़कियों के प्यार में उलझे और एक-दूसरे से बचते दिखाई देंगे। यह चारों कोई और नहीं, बल्कि हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान हैं। अभिनेता मनजोत सिंह और सुशांत सिंह भी अहम किरदार में हैं। कपिल की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
ये भी पढ़े- Ranbir Kapoor ने Ramayana Movie के लिए बोला झूठ, मटन-पाया खाते दिखे एक्टर…





