
Farhan Akhtar संग अखिलेश यादव ने देखा ‘120 Bahadur’, अहीर वोट बैंक साधने की तैयारी?
120 Bahadur: लखनऊ में सपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘120 बहादुर’ मूवी देखने पहुंचे हैं। फिल्म एक्टर फरहान अख्तर के साथ वह प्लासियो मॉल में मूवी देख रहे हैं।
120 Bahadur:समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर के साथ लखनऊ स्थित पलासियो मॉल में उनकी नई फिल्म ‘120 बहादुर’ देखने पहुंचें। यह खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह फिल्म अहीर (यादव) समुदाय के सैन्य इतिहास और वीरता पर आधारित है। लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अखिलेश यादव ने इस फिल्म को पब्लिक थिएटर में देखने का फैसला आखिर क्यों किया? क्या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी है?
यादव वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश?
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अखिलेश यादव का यह कदम सिर्फ मनोरंजन भर नहीं है, बल्कि एक रणनीतिक राजनीतिक संदेश है। अखिलेश यादव स्वयं यादव समुदाय से आते हैं और यह समुदाय उत्तर प्रदेश में सपा का पारंपरिक व सबसे मजबूत वोट बैंक माना जाता है। फिल्म ‘120 बहादुर’ में अहीर सैनिकों की बहादुरी और सेना में उनके योगदान को दिखाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फिल्म को पब्लिक थिएटर में जाकर देखने से अखिलेश यादव अहीर समुदाय को सम्मान देने और अपने वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इस समुदाय में किसी अन्य पार्टी की सेंध न लगे।
ये भी पढ़े- बलिया में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में हाफ मैराथन का आयोजन
अहीर रेजिमेंट की मांग को मिल सकता है नया बल
काफी समय से सपा से जुड़े लोग भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि जब सेना में अन्य जातीय आधार पर रेजिमेंट मौजूद हैं, तो अहीर समुदाय के लिए भी एक अलग रेजिमेंट बनाई जानी चाहिए।ऐसे में अहीरों की वीरता पर बनी फिल्म को देखना भी इस बात का प्रतीकात्मक समर्थन माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह कदम अहीर रेजिमेंट की मांग को और तेज कर सकता है।
ये भी पढ़े- Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की मूवी का ट्रेलर जारी, तीन धर्मों से एक-एक बीवी…
प्रगतिशील छवि पेश करने की कोशिश
फरहान अख्तर जैसे लोकप्रिय और आधुनिक छवि वाले अभिनेता के साथ फिल्म देखने जाना युवाओं को भी एक विशेष संदेश देता है।
कि अखिलेश यादव एक युवा, प्रगतिशील और आधुनिक सोच वाले नेता हैं। सपा प्रमुख का यह अंदाज़ युवाओं के बीच उनकी कनेक्टिविटी और अपील बढ़ाने की दिशा में भी एक प्रयास माना जा रहा है।
ये भी पढ़े- प्रभास की Spirit में इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, जबरदस्त होगा सीन…





