
Smriti Mandhana ने कैंसिल किया KBC में जाना, पलाश संग शादी टलने से दुखी?
Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी को टाल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने केबीसी 17 में पार्टिसिपेशन को स्किप कर दिया है। वह वर्ल्ड कप स्पेशल एपिसोड में हिस्सा लेने वाली थीं।
Smriti Mandhana: आमिताभ बच्चन के मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति के स्पेशल एपिसोड में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया जाएगा. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, रिचा घोष, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और कोच अमोल मजूमदार नजर आएंगे. फैन्स ने जल्दी ही नोटिस किया कि टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। म्युजिशियन पलाश मुच्छल के साथ शादी टल जाने के वजह से उन्होंने ‘केबीसी 17’ में अपने साथी क्रिकेटर्स के साथ हिस्सा नहीं लिया।
कैसे शुरू हुई पलाश-स्मृति की लव-स्टोरी?
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों करीब 6 साल डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों महाराष्ट्र के सांगली में शादी करने वाले थे, जो स्मृति का होमटाउन है। दोनों की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो चुकी थीं। हल्दी, मेहंदी, संगीत की तस्वीरें-वीडियो खूब वायरल हुए थे। स्मृति और पलाश की लव-स्टोरी 2019 में शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक निजी म्यूजिक इवेंट में हुई थी, जहां पलाश अपनी बहन पलक मुच्छल के साथ परफॉर्म कर रहे थे। यहीं एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पलाश और स्मृति की मुलाकात हुई।
ये भी पढ़े- Girija Oak:’1 घंटे का कितना…’, नेशनल क्रश बनीं गिरिजा ओक को यूजर्स भेजते हैं गंदे मैसेज
केबीसी में नहीं शामिल हो रही स्मृति
स्मृति दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं, ऐसे में उनके फैंस उन्हें केबीसी में देखने की उम्मीद कर रहे थे और इस खबर से निराश भी हुए. हालांकि, स्मृति को काफी सपोर्ट भी मिला और कई लोगों ने उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने और स्मृति की मानसिक सेहत के लिए शुभकामनाएं दीं.

बता दें, स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को सिंगर पलाश मुच्छल से होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. स्मृति को इस समय अपने पिता श्रीनिवास मंधाना की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी मदद करनी पड़ रही है. अपने पिता की देखभाल के चलते स्मृति न तो केबीसी की शूटिंग में हिस्सा ले पा रही हैं और न ही अपनी शादी की तैयारियों में जुट पा रही हैं.
ये भी पढ़े- Farhan Akhtar संग अखिलेश यादव ने देखा ‘120 Bahadur’, अहीर वोट बैंक साधने की तैयारी?





