Tere Ishq Me: प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे Kriti Sanon-Dhanush, दिखाई खूबसूरत झलक

Tere Ishq Me: आनंद एल रॉय की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में इसकी स्टारकास्ट फिल्म की प्रमोशन में जुट गई हैं. वहीं इस कड़ी में धनुष और कृति सेनन वाराणसी पहुंचे, जिसकी झलक फैंस को दिखाई है.

Tere Ishq Me: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की स्टारकास्ट आज वाराणसी पहुंची. फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता धनुष और अभिनेत्री कीर्ति सेनन मौजूद रहे. वाराणसी के सिगरा स्थित एक मॉल के ऑडी में फिल्म के ट्रेलर को लांच किया गया. प्रमोशन के बाद अभिनेता धनुष और कीर्ति सेनन गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन किये. इस दौरान कीर्ति सेनन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, महादेव की कृपा बनी रहे.

कृति सेनन ने याद की अपनी पहली वाराणसी यात्रा

अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी पहली वाराणसी यात्रा के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा- ‘मैं आनंद सर के निर्देशन में एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहां आई थी। वह विज्ञापन कभी रिलीज नहीं हुआ, लेकिन उसकी यादें मेरे जेहन में ताजा हैं। मैं उनसे बनारस में मिली थी और यहां आकर मुझे हमेशा सुकून मिलता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सर से कहा था कि फिल्म रिलीज होने से पहले, मुझे यहां आकर उनका आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। मुझे खुशी है कि हम ऐसा कर पाए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

 

कब रिलीज होगी फिल्म?

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म के गाने दर्शकों को बहुत प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म में धनुष ने शंकर और कृति सेनन ने मुक्ति का किरदार निभाया है। इस फिल्म के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है।

Back to top button