
Dharmendra की मौत के बाद Hema Malini का पहला रिएक्शन, उड़ेल दिया दिल का दर्द…
Hema Malini on Dharmendra: धर्मेंद्र की मौत के बाद लोगों को हेमा मालिनी के पहले रिएक्शन का इंतजार था। एक्ट्रेस ने आज सुबह लगातार कई पोस्ट साझा किए हैं। इनमें दोनों के खास पलों की झलकियां देखने को मिल रही हैं।
Hema Malini on Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं. उनके निधन के करीबन 3 दिन बाद पत्नी हेमा मालिनी ने पहला पोस्ट किया है. धर्मेंद्र का 24 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया था. उनके निधन की खबर पर यूं कहें तो परिवार का ये पहला रिक्शन है. हेमा ने X पर पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र संग अपनी पुरानी फोटोज को शेयर किया है. एक्ट्रेस ने पति को इमोशनल ट्रीब्यूट किया है. हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे.
हेमा ने बयां किया दर्द
हेमा मालिनी ने लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में उनकी हमेशा रहने वाली शोहरत और कामयाबियां हमेशा रहेंगी। मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह कुछ ऐसा है जो मेरी बाकी जिंदगी रहेगा। सालों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए बहुत सारी यादें बची हैं।’ इसके ठीक बाद उन्होंने एक और पोस्ट में कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार की झलक साफ देखने को मिली। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘कुछ यादगार पल…’
Togetherness over the years – always there for us🙏❤️Some special moments.. pic.twitter.com/xM1ynk8eyl
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
”फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धि और फेम हमेशा जिंदा रहेगा. मैं अपने दुख को बयां नहीं कर सकती हूं. उनका जाना मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गया है जो कभी नहीं भर पाएगा. इतने सालों तक साथ रहने के बाद मैं बस यादों के सहारे जीने को मजबूर हो गई हूं. इन स्पेशल मोमेंट्स के सहारे मैं उन पलों को दोबारा से जी पाऊंगी. ”
Some memorable moments… pic.twitter.com/WMn5x6DsXr
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 21 अगस्त 1979 को हुई थी। उस समय धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और तलाक नहीं ले सकते थे, इसलिए दोनों ने शादी से पहले इस्लाम धर्म अपनाया और नए नाम दिलावर खान और आयशा बी रखे।
ये भी पढ़े- Tere Ishq Me: प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे Kriti Sanon-Dhanush, दिखाई खूबसूरत झलक





