
हरियाणवी छोरा बन Elvish Yadav उड़ाएंगे गर्दा, डेब्यू सीरीज का टीजर आउट
Elvish Yadav Web Series Aukaat se Bahar: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव अब एक्टिंग में गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं। वो वेब सीरीज ‘औकात से बाहर’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।
Elvish Yadav Web Series Aukaat se Bahar: मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर एल्विश यादव अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ‘फर्स्ट कॉपी’ में मुनव्वर फारूकी की तरह उनका भी डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है। यह जानकारी यूट्यूबर ने आगामी सीरीज ‘औकात के बाहर’ का टीजर जारी करते हुए अपने प्रशंसकों तक पहुंचाई है। सीरीज में एल्विश का हरियाणवी अवतार देखने को मिला है। इस दमदार टीजर ने उनके प्रशंसकों को अभी से उत्साहित कर दिया है।
वेब सीरीज में नजर आएंगे एल्विश यादव
एल्विश यादव ने सीरीज का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस सीरीज में एल्विश यादव हरयाणवी भाषा में ही बात करते नजर आते हैं। सीरीज में एल्विश यादव अपने सपनों को पूरा करने के लिए कॉलेज जाइन करेंगे और फिर वहीं से सीरीज की कहानी शुरू होगी। एल्विश यादव सीरीज में बॉक्सर की भूमिका में भी नजर आएंगे।
View this post on Instagram
एल्विश ने शेयर किया प्रोमो
एल्विश यादव की सीरीज औकात के बाहर एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। प्रोमो शेयर करने के साथ एल्विश ने कैप्शन लिखा- “आंखों में हंगर, दिल में फायर ये जर्नी होगी औकात के बाहर। औकात के बाहर जल्द आने वाला है अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में।”
ये भी पढ़े- Smriti Mandhana ने कैंसिल किया KBC में जाना, पलाश संग शादी टलने से दुखी?
हालांकि, निर्माताओं ने सीरीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है। टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सिस्टम हैंग कर दिया एल्विश भाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप एल्विश हैं!!!! सुपरस्टार।’
ये भी पढ़े- Girija Oak:’1 घंटे का कितना…’, नेशनल क्रश बनीं गिरिजा ओक को यूजर्स भेजते हैं गंदे मैसेज





