टेस्टिंग ट्रेन की टक्कर से बड़ा तरल हादसा… 11 कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर

Yunnan Rail Accident: चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह हुआ एक भीषण रेल हादसा पूरे क्षेत्र को हिला गया। नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान हुई यह घातक टक्कर रेलवे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठा रही है। हादसे में ट्रैक पर काम कर रहे 11 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

टेस्टिंग ट्रेन ने किया टक्कर
रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के भीतर एक मोड़दार (कर्व) ट्रैक पर हुई।
रेलवे कर्मचारी भूकंपीय सेंसर और सुरक्षा उपकरणों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान भूकंप मापने वाले उपकरणों का परीक्षण कर रही एक तेज रफ्तार टेस्टिंग ट्रेन बिना कर्मचारियों को देखे सीधे उनसे जा भिड़ी।

टकराव इतना तेज था कि 11 कर्मचारियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार:

  • ट्रैक का हिस्सा तेज़ घुमावदार था,
  • दृश्यता बेहद कम थी,
  • कर्मचारियों को ट्रेन की आने की सूचना नहीं मिल सकी,
  • और टेस्टिंग ट्रेन अपेक्षा से ज्यादा तेज गति से चल रही थी।

इन कारणों के चलते कर्मचारियों को ट्रेन से बचने का समय नहीं मिला और हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें…

Ayodhya: राम मंदिर पर ध्वजारोहण से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, मुस्लिमों को लेकर UN से की अपील

जांच के आदेश, रेलवे सुरक्षा पर सवाल
घटना के तुरंत बाद रेलवे विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। यह भी जांच का विषय है कि—

  • क्या कर्मचारियों को पूर्व चेतावनी दी गई थी?
  • क्या ट्रैक ब्लॉक करने की मानक प्रक्रिया (स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल) का पालन किया गया था?
  • टेस्टिंग ट्रेन की गति नियंत्रित क्यों नहीं की गई?

हादसे ने चीन में रेलवे सुरक्षा मानकों और समन्वय प्रणालियों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

पाकिस्तान में सेना के ठिकाने के पास बम धमाका, फिदाइन हमले से दहला पेशावर

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर
स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के लिए सहायता की घोषणा की है। हादसे की ख़बर फैलते ही पूरे युन्नान प्रांत में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें…

G20 समिट से दूर रहेंगे Trump, तीन महाशक्तियों की गैरमौजूदगी में केंद्र बने PM Modi

Back to top button