
Saali Mohabbat: राधिका आप्टे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, हर सेकंड में दिमाग घुमाने वाला सस्पेंस…
Saali Mohabbat OTT Release: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और दूसरी फिल्म ‘साली मोहब्बत’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
Saali Mohabbat OTT Release Date: राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा और अनुराग कश्यप की टॉप रेटेड मूवी साली मोहब्बत ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में प्रीमियर हो चुकी साली मोहब्बत (Saali Mohabbat) अब दर्शकों के लिए रिलीज की जा रही है। साली मोहब्बत कोई रोमांटिक या एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि यह एक फुल ऑन मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिलर है। फिल्म की कहानी इतनी इंटेंस है कि आप आखिर तक इसे देखे बिना रह नहीं पाएंगे ।हालांकि, यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
कैसी होने वाली है कहानी?
कहानी फुरसतगढ़ नाम के शांत शहर में रहने वाली स्मिता (राधिका आप्टे) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने हरे-भरे बगीचे, रुटीन और पति के साथ बेहद शांत, सीमित और लगभग छिपी हुई जिंदगी जीती है। उसकी दुनिया छोटी है, सुरक्षित है और अंदाज़ा लगाया जा सकता है। लेकिन अचानक एक दोहरे हत्या-कांड के बाद उसकी यह शांत दुनिया पूरी तरह हिल जाती है। यह घटना शहर की नींव तक को हिला देती है और स्मिता कई रहस्यों और शक के घेरे में फंस जाती है।
जांच आगे बढ़ती है तो साफ झलकने लगता है कि इस केस में किसी की भी नीयत साफ नहीं है। तनाव, छिपे हुए रिश्ते और पुराने मकसद सामने आने लगते हैं। स्मिता को अपने सुरक्षित दायरे से निकलकर न सिर्फ शहर में फैलते अराजकता का सामना करना है, बल्कि अपनी मानसिक स्थिरता को भी बचाए रखना है। असली सवाल यह है, क्या स्मिता केवल एक दर्शक है, या सच में वह कुछ बड़ा और पहला छुपा रही है?
ये भी पढ़े- Dharmendra की मौत के बाद Hema Malini का पहला रिएक्शन, उड़ेल दिया दिल का दर्द…
फिल्म की रिलीज डेट
‘साली मोहब्बत’ को जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन ने मिलकर बनाया है। फिल्म पहले ही IFFI और शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, जहां इसे सराहना भी मिली है। अब बारी दर्शकों की है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो 12 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़े- Tere Ishq Me: प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे Kriti Sanon-Dhanush, दिखाई खूबसूरत झलक





