
IND vs SA: ऋषभ पंत ने सरेआम आकर मांगी माफ़ी, सीरीज में हार का किया जिक्र
Rishabh Pant post after India Defeat: भारत के कप्तान रहे दूसरे टेस्ट मैच में पंत ने अब भारत की करारी हार पर चुप्पी तोड़ी है. पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स से माफी मांगी हैं।
Rishabh Pant post: भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि सीरीज में हम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। भविष्य में कड़ी मेहनत के दम पर वापसी करेंगे।
पंत ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
पंत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टीम की ओर से निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह सच है कि पिछले दो हफ्तों में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। हमें खेद है कि हम इस बार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, लेकिन खेल हमें सिखाता है कि कैसे सीखना, अनुकूलन करना और आगे बढ़ना है।’ उन्होंने आगे लिखा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है और टीम अपनी गलतियों से सीखेगी। उन्होंने फैंस को उनके अटूट समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद दिया और वादा किया, ‘हम कड़ी मेहनत करेंगे… और मजबूत और बेहतर बनकर वापसी करेंगे।
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) November 27, 2025
ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी बार झेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. गिल के चोटिल होने की वजह से ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया था. इससे पहले भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी हार 342 रन की थी. पंत बल्ले से भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए, ऋषभ पंत गुवाहाटी टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 रन और दूसरी पारी में केवल 13 रन ही बना सके.
ये भी पढ़े- Air India: हार के बाद सिराज का फूटा गुस्सा, सरेआम इस एयरलाइन को लताड़ा
बड़े मौकों पर पंत का बड़ा स्कोर न बनाना पाना भारतीय टीम को लगातार झटका दे रहा है. खासकर अपने घर पर पंत की ओर से बड़ा स्कोर नहीं कर पाना भारतीय टीम के लिए बड़ा सरदर्द है.
ये भी पढ़े- IND vs SA: भविष्य के सवाल पर Gautam Gambhir का स्पष्ट जवाब, BCCI पर छोड़ा फैसला





