Smriti Mandhana: क्रिकेट बाद में दोस्ती पहले, जेमिमा ने मंधाना के लिए छोड़ा WBBL

Jemimah Rodrigues: भारत की महिला विश्व कप विजेता स्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया में चल रही WBBL (महिला बिग बैश लीग) के बचे हुए सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया है।

Jemimah Rodrigues and Smriti Mandhana: भारतीय महिला वर्ल्ड कप टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने हैरान करने वाला फैसला लिया है। जेमिमा अब महिला बिग बैश लीग (WBBL) के बाकी मैचों में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं लौटेंगी। उनकी टीम ब्रिस्बेन हीट ने उन्हें टूर्नामेंट से रिलीज़ करने पर सहमति दे दी है। जेमिमा ने यह फैसला महिला आईपीएल के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से ठीक पहले लिया है।

मंधाना के पिता को पड़ा है दिल का दौरा

मंधाना के शादी का डेट टलने की वजह उनके पिता का स्वास्थ्य है. दरअसल, शादी से कुछ दिन पहले ही मंधाना के पिता को दिल का दौरा पड़ गया था. जिसके बाद उन्हें सांगली स्थित सर्वहित अस्पताल में भर्ती कराया गया. यही मुख्य वजह है कि मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

ये भी पढ़े- IND vs SA: ऋषभ पंत ने सरेआम आकर मांगी माफ़ी, सीरीज में हार का किया जिक्र

अब ठीक हैं मंधाना के पिता

मिली जानकारी के मुताबिक मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना अब खतरे से बाहर हैं और मुंबई लौट आए हैं. फिलहाल वह आराम कर रहे हैं. उनके हालात में सुधार जारी है.

ये भी पढ़े- Air India: हार के बाद सिराज का फूटा गुस्सा, सरेआम इस एयरलाइन को लताड़ा

ब्रिस्बेन हीट की तरफ सा जारी किया गया बयान

ब्रिस्बेन हीट की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि टीम उनके इस फैसले का सम्मान करती है. फ्रेंचाइजी के CEO टेरी स्वेंसन कहा, ‘जेमिमा के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है. भले ही वह शेष WBBL का हिस्सा नहीं बन पाएंगी. मगर हम उनके भारत में रहने के फैसले का समर्थन करते हैं. हमारी टीम उनको और मंधाना के परिवार को शुभकामनाएं देती है.’

ये भी पढ़े- IND vs SA: भविष्य के सवाल पर Gautam Gambhir का स्पष्ट जवाब, BCCI पर छोड़ा फैसला

 

Back to top button