WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा पर छप्परफाड़ बरसा धन, यूपी वारियर्स ने खोला खजाना

WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हो रहे मेगा ऑक्शन में मार्की खिलाड़ियों की बोली हो चुकी है। WPL नीलामी में दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) पर छप्परफाड़ धन बरसा है।

Deepti Sharma Women’s Premier League WPL 2026 Auction: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन में यूपी वारियर्स ने दीप्ति शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है. यूपी ने दीप्ति के लिए राइट टू मैच का इस्तेमाल किया. ऑक्शन में दीप्ति के लिए पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगाई थी. दिल्ली ने दीप्ति शर्मा को 50 लाख में खरीद लिया था, लेकिन आरटीएम के कारण वह एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी यूपी में चली गईं.

दीप्ति शर्मा पर छप्परफाड़ धन बरसा

ऑक्शन गुरुवार (27 नवंबर) को आयोज‍ित हुआ. जहां वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ दीप्त‍ि शर्मा (Deepti Sharma) पर यूपी वार‍ियर्स (UP Warriorz) ने बड़ा दांव लगाया और उनको RTM (राइट टू मैच) से 3.2 करोड़ में र‍िटेन किया। वो WPL इत‍िहास की दूसरी सबसे महंगी ख‍िलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति के लिए दिल्ली के अलावा किसी टीम ने रुचि नहीं जताई।

मार्की सेट में किस पर लगी कितनी बोली

  • 1. सोफी डिवाइन – 50 लाख – 2 करोड़ – गुजरात जायंट्स
  • 2. दीप्ति शर्मा – 50 लाख – 3.20 करोड़ – यूपी वारियर्स (राइट टू मैच)
  • 3. अमेलिया केर – 50 लाख – 3 करोड़ – मुंबई इंडियंस
  • 4.रेणुका सिंह – 40 लाख – 60 लाख – गुजरात जायंट्स
  • 5. सोफी एक्लेस्टोन – 40 लाख – 85 लाख – यूपी वारियर्स (राइट टू मैच)
  • 6. मेग लैनिंग – 50 लाख – 1.90 करोड़ – यूपी वारियर्स
  • 7. लौरा वोल्वार्ड्ट – 30 लाख – 1.10 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
  • 8. एलिसा हीली – अनसोल्ड

ये भी पढ़े-  Smriti Mandhana: क्रिकेट बाद में दोस्ती पहले, जेमिमा ने मंधाना के लिए छोड़ा WBBL

दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2014 में टीम इंडिया के लिए इंटनेशनल डेब्यू किया था. भारतीय महिला टीम के लिए दीप्ति अब तक कुल 5 टेस्ट, 121 वनडे और 129 टी20 मैच खेल चुकी हैं. टेस्ट क्रिकेट में दीप्ति ने 329 रन बनाने के साथ 20 विकेट लिए हैं. वहीं वनडे फॉर्मेट में दीप्ति ने 2739 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 162 विकेट लिए हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट में दीप्ति के नाम 1100 रन और 147 विकेट दर्ज है.

ये भी पढ़े- IND vs SA: ऋषभ पंत ने सरेआम आकर मांगी माफ़ी, सीरीज में हार का किया जिक्र

Back to top button