
BJP का बड़ा आरोप… कांग्रेस विदेशी इन्फ्लुएंसर के जरिए सेट कर रही भारत में नैरेटिव
Sambit Patra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस देश के खिलाफ माहौल बनाने और अपना नैरेटिव सेट करने के लिए विदेशी इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने बताया कि X (पूर्व ट्विटर) के नए लोकेशन फीचर से कई कांग्रेस नेताओं और पार्टी समर्थित अकाउंट की विदेशी लोकेशन सामने आई है।
राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं, वे केवल Gen-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं, बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान, South East Asia, West Asia, Europe और अमेरिका में बैठे उनके लोग, जिनका भारत से कोई लेना-देना नहीं है, वो भारत में… pic.twitter.com/myFJKg4jud
— BJP (@BJP4India) November 27, 2025
विदेशी लोकेशन वाले अकाउंट्स का खुलासा
पात्रा के अनुसार, कई कांग्रेस नेता और स्टेट अकाउंट भारत के बाहर दिखाई दे रहे थे। इनमें प्रमुख हैं:
- पवन खेड़ा (अमेरिका में दिखा)
- महाराष्ट्र कांग्रेस अकाउंट (आयरलैंड में)
- फैक्ट चेकर ऑल्ट न्यूज (यूएस में)
- कारवां इंडिया मैगजीन अकाउंट (विदेश में)
- हिमाचल कांग्रेस अकाउंट (थाईलैंड से जुड़ा)
उन्होंने कहा कि कुछ अकाउंट्स ने बाद में अपनी लोकेशन बदल दी, लेकिन X लोकेशन फीचर के कारण इनकी वास्तविक स्थिति उजागर हुई। पात्रा का दावा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विदेश में बैठे इन्फ्लुएंसर्स के बीच काम का बंटवारा किया है ताकि भारत में उनकी Narrative को मजबूत किया जा सके।
यह भी पढ़ें…
इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट… उत्तर भारत तक पहुंचा राख का बादल, जानें क्या होगा प्रभाव
X लोकेशन फीचर से हुआ खुलासा
X के नए लोकेशन फीचर के जरिए किसी भी अकाउंट की लोकेशन देखी जा सकती है। पात्रा ने कहा कि कई कांग्रेस समर्थित इन्फ्लुएंसर भारत से बाहर रहकर देश के खिलाफ नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, X ने चेतावनी दी है कि अकाउंट की बदलती या टेम्पररी लोकेशन के कारण जानकारी हमेशा सही नहीं हो सकती।
यह भी पढ़ें…
धर्मेंद्र का अंतिम सफर: बॉलीवुड के ही-मैन ने 60 साल में जीता कई अवार्ड्स
BJP का आरोप
- कांग्रेस विदेशी अकाउंट्स के जरिए भारत में राजनीति का माहौल प्रभावित कर रही है।
- राहुल गांधी सिर्फ विदेश जाकर नहीं बल्कि प्लानिंग और डिजाइन के तहत देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।
- पार्टी समर्थित इन्फ्लुएंसर्स भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस विवाद ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस को और गर्म कर दिया है, जहां भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विदेशी इन्फ्लुएंसर के इस्तेमाल को लेकर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें…





