
गोलीकांड के बाद अमेरिका में फिर गर्माया माइग्रेशन मुद्दा… ट्रम्प ने दिए समीक्षा के आदेश
US News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनका प्रशासन सभी ‘थर्ड वर्ल्ड देशों’ से होने वाले माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकने की दिशा में काम कर रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि यह कदम अमेरिकी सिस्टम को ‘रिकवर और रीसेट’ करने के लिए आवश्यक है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में घायल हुए दो नेशनल गार्ड जवानों में से एक की मौत हो गई है।
व्हाइट हाउस के पास गोलीकांड के बाद कड़ा रुख
एक दिन पहले हुई घटना में एक अफगान नागरिक पर आरोप है कि उसने दो नेशनल गार्ड जवानों को गोली मारी। इनमें से एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों और राजनीतिक गलियारों में चिंता बढ़ा दी।
घटना के बाद अमेरिकी सरकार ने अफगानिस्तान सहित 19 देशों के नागरिकों को दिए गए ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) मामलों की समीक्षा का ऐलान किया। अधिकारियों का कहना है कि यह समीक्षा सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र की जा रही है।
थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन रोकेंगे: Trump
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा:
“मैं सभी थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकूंगा, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके।
मैं बाइडेन के दौर में हुए लाखों अवैध प्रवेश खत्म करूंगा, जिनमें ‘स्लीपी जो बाइडेन’ के ऑटोपेन से मंजूर किए गए मामलों भी शामिल हैं।”
ट्रंप ने दावा किया कि बाइडेन प्रशासन के दौरान “गैर-कानूनी ऑटोपेन प्रक्रिया” के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को गलत तरीके से अमेरिका में प्रवेश दिया गया।
यह भी पढ़ें…
Pakistan में इमरान खान की मौत की अफवाह से तनाव, जेल प्रशासन ने किया खंडन
“जो अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं, उन्हें बाहर करेंगे
अपने बयान में ट्रंप ने भविष्य में उठाए जाने वाले कई सख्त कदमों का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा:
- जो लोग अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं या देश से प्यार नहीं करते, उन्हें बाहर किया जाएगा।
- गैर-नागरिकों को मिलने वाले संघीय लाभ और सब्सिडी समाप्त की जाएंगी।
- घरेलू शांति को नुकसान पहुँचाने वाले प्रवासियों की नागरिकता रद्द की जाएगी।
- ऐसे विदेशी नागरिक जिन्हें सुरक्षा जोखिम माना जाएगा या जो पश्चिमी सभ्यता के अनुकूल नहीं हैं, उन्हें देश छोड़ना होगा।
ट्रंप के अनुसार, इन कदमों का उद्देश्य “अवैध और अशांति फैलाने वाली जनसंख्या में भारी कटौती करना” है।
यह भी पढ़ें…
टेस्टिंग ट्रेन की टक्कर से बड़ा तरल हादसा… 11 कर्मचारियों की मौत, दो गंभीर
अमेरिका में माइग्रेशन मुद्दा फिर गर्माया
गोलीकांड की घटना और उसके बाद आए ट्रंप के बयानों ने अमेरिका में इमिग्रेशन नीति को लेकर चल रही बहस को और तेज़ कर दिया है।
टीकाकारों का कहना है कि ऐसे बयान चुनावी माहौल में राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ा सकते हैं, जबकि ट्रंप समर्थक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए इन्हें आवश्यक बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें…





