
इमरान खान परिवार से कटे, बेटे कासिम ने शहबाज सरकार पर लगाया आरोप
Pakistan News: पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लंबे समय से अपने परिवार से मिलने से वंचित हैं। इस मामले को लेकर इमरान के छोटे बेटे कासिम खान ने सार्वजनिक रूप से शहबाज शरीफ की सरकार पर अपने पिता को पूरी तरह अलग-थलग रखने और परिवार की पहुंच से दूर रखने का आरोप लगाया है।
कासिम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि परिवार के पास उनके पिता के जीवित होने का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि इमरान खान की सुरक्षा के लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कासिम और उनके भाई सुलेमान ज्यादातर ब्रिटेन में रहते हैं और राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
नहीं मिलें जिन्दा होने की कोई सबूत: कासिम
कासिम ने बताया कि उनके पिता 845 दिन से गिरफ्तार हैं और वर्तमान में लगभग छह हफ्तों से मौत की सजा वाली कोठरी में बंद हैं। इमरान खान को कई मामलों में जेल की सजा सुनाई गई है, जिन्हें उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा प्रेरित बताया जाता है।
उन्होंने लिखा, “उनकी बहनों को मिलने नहीं दिया गया। न फोन किया गया, न मुलाकात हुई, और न ही उनके जिंदा होने का कोई सबूत मिला। मेरा और मेरे भाई का अपने पिता से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।”
कासिम ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक जानबूझकर की गई ब्लैकआउट प्रक्रिया है, ताकि परिवार यह जान न सके कि इमरान खान सुरक्षित हैं या नहीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से मामले में दखल देने की भी अपील की।
यह भी पढ़ें…
गोलीकांड के बाद अमेरिका में फिर गर्माया माइग्रेशन मुद्दा… ट्रम्प ने दिए समीक्षा के आदेश
PTI की प्रतिक्रिया और अफवाहों का असर
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आधिकारिक प्रतिक्रिया और परिवार से तत्काल संपर्क की मांग की है। पार्टी का कहना है कि इस अनिश्चितता ने ऑनलाइन अफवाहों को जन्म दिया है, जिनमें यह दावा भी शामिल है कि इमरान खान को जेल में मार दिया गया।
यह भी पढ़ें…
Pakistan में इमरान खान की मौत की अफवाह से तनाव, जेल प्रशासन ने किया खंडन
पाकिस्तान प्रशासन का खंडन
जेल प्रशासन ने इन अटकलों को बेबुनियाद बताया और कहा कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें चिकित्सीय देखभाल मिल रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी कहा कि पीटीआई संस्थापक को अन्य कैदियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और उनके लिए विशेष मेन्यू उपलब्ध कराया गया है।
यह भी पढ़ें…





