
वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का फोटोशूट, रोहित शर्मा मस्ती के मूड में; नींद में ऋषभ…
IND vs SA ODI series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया का फोटोशूट हुआ जिसमें खिलाड़ी अलग ही मस्ती के मूड में नजर आए. लेकिन ऋषभ पंत ऐसे आलसी मूड में दिखे…
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से रांची में हो रहा है. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया का एक फोटोशूट हुआ जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. इस वीडियो में ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, रोहित शर्मा अलग ही मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. विराट कोहली ने भी इस फोटोशूट में हिस्सा लिया. लेकिन सबसे ज्यादा फनी वाकया ऋषभ पंत के साथ हुआ जो ठीक से मुस्कुरा भी नहीं पा रहे थे. जब फोटोग्राफर ने पंत को थोड़ा अच्छे से मुस्कुराने के लिए कहा तो इस खिलाड़ी ने गजब जवाब दे दिया.
आलसी मूड में पंत का फोटोशूट
टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों की तरह पंत भी फोटोशूट कराने पहुंचे थे. फोटोग्राफर ने उनकी कुछ फोटोज़ खींची और उसके बाद कहा कि थोड़ा ठीक से मुस्कुराइए तो इसपर पंत ने कहा कि वो सो रहे थे और सीधे उठकर आए हैं. पंत जब फोटो क्लिक करा रहे थे तो उनकी आंखों में नींद दिखाई दे रही थी. वहीं दूसरी ओर अर्शदीप सिंह अलग एनर्जी में नजर आ रहे थे. ये खिलाड़ी अपनी फोटो क्लिक कराने के बाद कहता दिखा कि अगर फोटो सही नहीं आई है तो दोबारा ले लो. दूसरी ओर विराट कोहली ने प्रोफेशनल अंदाज में फोटो क्लिक कराई और रोहित शर्मा ने फोटोग्राफर को ही समझा दिया कि पहले कौन सा एंगल लीजिए.
Lights 💡
Camera 📸
Action 🎬A fun BTS sneak peek as #TeamIndia gets ready for the #INDvSA ODI series opener in Ranchi 🥳@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/JK2IdsxnJ8
— BCCI (@BCCI) November 29, 2025
सीरीज जीतनी जरूरी
टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज जीतना बेहद अहम है. टीम इंडिया पहले ही साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हार चुकी है. 0-2 के क्लीन स्वीप के बाद हेड कोच गौतम गभीर की आलोचना हो रही है. उन्हें हटाने तक की बातें हो रही हैं. अब वो चाहेंगे कि वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करे. इस फॉर्मेट में भारत ने पिछली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाई थी. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ हेड कोच पर दबाव बहुत ज्यादा होगा.





