
Bigg Boss 19: सलमान का अशनूर के पर एक्शन, तान्या को चोट पहुंचाने के लिए मिली सजा
Bigg Boss 19 WKV: वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान अशनूर कौर पर भड़कते नजर आ रहे हैं। सलमान खान कहते हैं कि अशनूर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को हिट किया था।
Bigg Boss 19 WKV: बिग बॉस 19′ में इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड देखने को मिलेगा क्योंकि रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले से बस एक हफ्ता दूर है। वीकेंड का वार एपिसोड सितारों से भरपूर होने वाला है क्योंकि माधुरी दीक्षित, माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी शो की शोभा बढ़ाएंगे। मेकर्स ने आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान अशनूर कौर को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।
अशनूर ने तोड़ा घर का नियम
वीकेंड के वार का जो प्रोमो आया है उसमें सलमान खान अशनूर को कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के फट्टे से मारा है। अशनूर जब अपनी सफाई दे रहे होती हैं तभी सलमान खान भड़क जाते हैं। वो अशनूर को कहते हैं कि उन्होंने घर का नियम तोड़ा है।
View this post on Instagram
घर में हुआ डबल एविक्शन
बताया जा रहा है कि शो के आखिरी वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ है। अशनूर के साथ-साथ शहबाज भी बेघर हो गए हैं। दर्शकों के लिए ये कोई शॉकिंग न्यूज नहीं होने वाली है, क्योंकि शहबाज वोटिंग ट्रेंड में काफी पीछे चल रहे थे और अशनूर नेबिग बॉस के घर का अहम नियम तोड़ा है, जिसके लिए उन्हें सजा मिलनी तय थी।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है। यह शो जियोहॉटस्टार पर 9 बजे रात को और कलर्स टीवी पर 10:30 बजे रात को टेलिकास्ट किया जाएगा। गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है और वे शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। उनके अलावा वोटिंग ट्रेंड में फरहाना भट्ट भी टॉप फाइनलिस्ट हो सकती हैं।





