
सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला ट्रेंड वायरल; चेहरे पर Period Blood लगा रही हैं महिलाएं?
Period Blood on Face: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीब और चौंकाने वाला ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें कई महिलाएं चेहरे पर अपना पीरियड ब्लड लगा रही हैं।
Period Blood on Face: सोशल मीडिया पर एक अलग ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड के चलते महिलाएं चेहरे पर अपना पीरियड ब्लड लगा रही हैं। इसे Menstrual Masking का नाम दिया गया है। कई महिलाएं इसे नेचुरल फेशियल बताते हुए कहती हैं कि यह वैम्पायर फेशियल या PRP जैसा असर देता है। क्या सच में चेहरे पर Period Blood लगाने से स्किन हेल्दी होती है और ग्लो दिखने लगता है। क्या पीरियड का खून चेहरे पर लगाने से स्किन को फायदा होता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं
डॉक्टर्स का क्या कहना है?
ObGyn और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. मानसी नारलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रेंड पर एक विस्तृत वीडियो शेयर किया।
View this post on Instagram
वह बताती हैं कि: ट्रेंड के पीछे जो लॉजिक बताया जा रहा है वह पूरी तरह सही नहीं है दावा किया जाता है कि पीरियड ब्लड में स्टेम सेल्स और साइटोकाइन्स होते हैं, जो स्किन रिपेयर करने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर मानसी कहती हैं कि ये सिर्फ थ्योरी है, इसे लेकर अभी कोई मजबूत वैज्ञानिक रिसर्च नहीं है।
पीरियड ब्लड सिर्फ ब्लड नहीं होता
पीरियड का खून कई चीजों का मिश्रण होता है:
- एंडोमेट्रियल टिश्यू (गर्भाशय की परत)
- वेजाइनल डिस्चार्ज
- बैक्टीरिया, फंगस और माइक्रोऑर्गेनिज्म
क्योंकि यह खून वेजाइना से होकर बाहर आता है, इसलिए यह स्टेराइल नहीं होता।
यही कारण है कि इसे चेहरे पर लगाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
चेहरे पर पीरियड ब्लड लगाने से खतरे
चेहरे की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। ऐसे में अनस्टेराइल चीज़ें लगाने से: फंगल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, स्किन एलर्जी, पिंपल्स और रैशेज लंबे समय में स्किन डैमेज हो सकता है। डॉक्टर्स साफ चेतावनी देते हैं कि यह ट्रेंड हानिकारक है।
नेचुरल ग्लो चाहिए तो क्या करें? (डॉक्टर-रिकमंडेड टिप्स)
महिलाएं बिना किसी जोखिम के इन आदतों से ग्लो पा सकती हैं:
- दिन में 8–9 घंटे की नींद
- रोजाना 3–4 लीटर पानी
- हेल्दी डाइट, फल-सब्जियां
- रोज एक्सरसाइज
- अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही स्किनकेयर और डॉक्टर द्वारा सुझाए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





