Bigg Boss 19: ‘तुम मेरे लिए विजेता हो…’ शहनाज गिल ने भाई के लिए किया पोस्ट

Bigg Boss 19: बिग बॉस शो में शहनाज गिल ने अपने भाई शहबाज के लिए एक बेहद प्यारा और भावुक पोस्ट शेयर किया है। जिससे उनके भाई के प्रति उनके गहरे प्रेम और समर्थन का पता चलता है।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। अशनूर कौर के बाद शहनाज गिल (Shahnaz Gill) के भाई शहबाज बदेशा का सफर सलमान खान के शो से खत्म हो गया। एक्टर रितेश देशमुख ने शहबाज के एविक्शन की अनाउंसमेंट की, जो शो के मराठी संस्करण का प्रचार करने के लिए सलमान खान के साथ मंच पर मौजूद थे। इस बीच शहनाज ने अपने भाई के लिए एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है।

शहनाज गिल ने भाई शहबाज के लिए किया पोस्ट

इतना ही नहीं, शहबाज के घर से बाहर होने के बाद उन्हें मोटिवेट करने के लिए शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में शहनाज और शहबाज की कई फोटोज हैं, जिनमें उनके साथ जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आ रही हैं। इस मस्ती भरी इन तस्वीरों को साझा करते हुए शहनाज ने लिखा, “बहुत बढ़िया खेला शहबाज। मेरे लिए बिग बॉस के तुम विजेता हो, वेलकम बैक।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

साथ ही शहनाज ने दिल वाला इमोजी भी बनाया, जो भाई के प्रति उनके प्यार और समर्थन को दर्शा रही है। बता दें, शहबाज को बिग बॉस 19 में सबसे कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर किया गया। शहबाज के एविक्शन की घोषणा होते ही घर वाले इमोशनल हो गए थे.

गौरतलब है कि बसीर, शहबाज और नीलम से पहले मृदुल तिवारी, अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, नतालिया, नगमा, कुनिका ने भी मुलाकात की थी. उनके साथ नेहल चुडासमा भी थीं. हालांकि ये मुलाकात एक पार्टी के सिलसिले में थी.

कब होगा बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 19 में बीते शनिवार और रविवार को आखिरी वीकेंड का वार शूट हुआ. जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की. जिसमें आशीष चंचलानी, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख जैसे नाम शामिल हैं. वहीं अब शो में  गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, मालती चाहर, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट बचे हैं. गौरव खन्ना पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं.  बिग बॉस शो का फाइनल 7 दिसंबर 2025 को होगा. देखना होगा कौन इस खिताब को अपने नाम करता है.

Back to top button