भारतीय रेलवे की बड़ी पहल… स्लीपर कोच में अब मिलेगी बेडरोल सुविधा

Indian Railway bedroll service: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नई सेवाएं शुरू कर रहा है। अब एसी कोच की तरह स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया और कवर) उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा ऑन डिमांड और ऑन पेमेंट मॉडल पर मिलेगी, यानी यात्री जरूरत पड़ने पर बेडरोल खरीद सकेंगे।

1 जनवरी 2026 से मिलेगी नई सुविधा
साउथ रेलवे के चेन्नई डिविजन ने जानकारी दी है कि यह सेवा 1 जनवरी 2026 से चुनिंदा ट्रेनों में शुरू हो जाएगी।
पहले इसे 2023–24 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया था और यात्रियों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे स्थायी रूप से लागू करने का फैसला किया गया है।

स्लीपर क्लास के यात्रियों को अक्सर चादर, कंबल और तकिया साथ ले जाना पड़ता था, जिससे सामान बढ़ जाता था। खासकर सर्दियों में यह और मुश्किल हो जाता था। नई सुविधा के बाद यात्री ट्रेन में ही स्वच्छ और सैनिटाइज्ड बेडरोल प्राप्त कर सकेंगे।

कितना देना होगा शुल्क?
रेलवे ने इसकी कीमतें बेहद किफायती रखी हैं—

  • बेडशीट: ₹20
  • तकिया + कवर: ₹30
  • पूरा बेडरोल सेट (बेडशीट + तकिया + कवर): ₹50

यानी केवल ₹50 में यात्री पूरा बेडरोल सेट ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें…

संसद में कुत्ता लेकर आईं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी… बीजेपी ने किया कड़ा विरोध

इन ट्रेनों में सबसे पहले मिलेगी सुविधा
शुरुआत में चेन्नई डिविजन की 10 ट्रेनों में यह सेवा लागू होगी—

  • नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12671/72)
  • मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12685/86)
  • मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस (16179/80)
  • तिरुचेंदुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20605/06)
  • पालघाट एक्सप्रेस (22651/52)
  • सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20681/82)
  • तांबरम–नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22657/58)
  • त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12695/96)
  • अल्लेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22639/40)
  • मैंगलोर एक्सप्रेस (16159/60)

यह भी पढ़ें…

दिसंबर की शुरुआत में बड़ी राहत… कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें घरेलू गैस का हाल

यात्रियों के लिए बड़ा फायदा
नई सुविधा न केवल यात्रियों का बोझ कम करेगी, बल्कि लम्बी दूरी की यात्रा को आरामदायक भी बनाएगी। तमाम यात्री इसे भारतीय रेलवे की एक बड़ी और सराहनीय पहल मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

मैं TIPS देने को तैयार हूं, बस विपक्ष उन्हें लागू करना सीखे’… पीएम मोदी की कड़ी नसीहत

Back to top button