
पुतिन के भारत दौरे पर हाई अलर्ट: 5-लेयर सुरक्षा, NSG–SPG और पोर्टेबल लैब तैनात
Vladimir Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 4 और 5 दिसंबर को प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इससे पहले दिसंबर 2021 में पुतिन दिल्ली आए थे। इस बार उनके दौरे को लेकर सेंट्रल फोर्सेज और दिल्ली पुलिस की 5-लेयर सुरक्षा मुस्तैद रहेगी।
सूत्रों के अनुसार, पुतिन का दौरा अत्यंत ‘सीक्रेट कवर’ में है। उनके स्पेशल विमान के लैंड होते ही बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी NSG कमांडो संभालेंगे। इसके बाद SPG, NSG, RAW, IB और दिल्ली पुलिस अपनी-अपनी सुरक्षा लेयर लगाकर तैनात रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों में ड्रोन जैमर, AI मॉनिटरिंग, रूट सैनिटाइजेशन और एंटी-स्नाइपर यूनिट शामिल हैं।
भारत पहुंचे रूसी सुरक्षा कोर टीम
पुतिन जिस होटल में ठहरेंगे, उसे पहले ही सिक्योरिटी सेनेटाइज कर दिया गया है। होटल में 24×7 सुरक्षा प्रणाली और रूस की टीम के लिए अलग कंट्रोल सिस्टम तैयार किए गए हैं। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पुतिन के आगमन से पहले ही 50 रूसी अधिकारी भारत पहुँच चुके हैं और संभावित रूट व लोकेशन की सुरक्षा ड्रिल कर रहे हैं। भारत की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस के चुनिंदा अफसर ही रूसी सुरक्षा कोर टीम के संपर्क में हैं।
100 सुरक्षा अधिकारी और Aurus Senat कार
सूत्रों के मुताबिक, पुतिन के साथ विदेश यात्राओं में लगभग 100 सुरक्षा अधिकारी रहते हैं। उनके साथ Aurus Senat कार भी तैनात रहेगी, जो किसी भी प्रकार के हमले से सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें…
फ्लाइट में बम की आशंका, यात्रियों की सांसें थमीं… मुंबई में की गई सुरक्षित लैंडिंग
पोर्टेबल लैब और रसोई
पुतिन जहां भी जाते हैं, उनकी एक अदृश्य सुरक्षा टीम पहले से तैनात रहती है और स्थानीय माहौल में घुलमिल जाती है। उनके साथ एक पोर्टेबल लैब भी होती है, जिसमें उनके भोजन में जहर या अन्य हानिकारक पदार्थ की जांच की जाती है। लैब की “OK रिपोर्ट” मिलने के बाद ही वे भोजन करते हैं।
यह भी पढ़ें…
संसद में SIR मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी, दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित
पोर्टेबल टॉयलेट भी साथ
रूसी राष्ट्रपति अपने पोर्टेबल टॉयलेट के साथ चलते हैं ताकि किसी भी विदेशी स्थल पर उनके शरीर के वेस्टेज सुरक्षित रहें। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल राष्ट्रपति की स्वास्थ्य और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा हुआ है।
यह दौरा पुतिन और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ सुरक्षा के अत्याधुनिक मानकों के अनुपालन का एक उदाहरण भी माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





