Bigg Boss 19: घर में हुआ शॉकिंग एविक्शन, मेकर्स को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले अब बहुत करीब है। चार दिन बाद दर्शकों को ‘बिग बॉस 19’ का विनर मिल जाएगा। इसी बीच घर में शॉकिंग एविक्शन हुआ है।

Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: ‘रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले की तारीख दिनों-दिन करीब आती जा रही है। और ऐसे में घरवालों में भी एक्साइटमेंट लेवल हाई हो रहा है। साथ ही हर कोई ट्रॉफी उठाने की ख्वाहिश लिए भी शो में टिका हुआ है। मालती चाहर के एविक्शन के बाद सीजन को अपने टॉप-5 भी मिल गए हैं। और उन्हें रोस्ट करने घर में कुछ मेहमान आए, जिन्होंने बातों ही बातों में कंटेस्टेंट्स की असलियत दिखा दी। इसके अलावा, घर के सदस्यों ने भी बताया कि कौन बनेगा शो का विनर।

ये कंटेस्टेंट हुआ एविक्ट

बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि जिस किसी की भी तस्वीर डलने पर रेड लाइट जलेगी वो इस हफ्ते घर से सीधे-सीधे बेघर हो जाएगा। मालती चाहर ने जब अपनी फोटो डाली तब रेड लाइट जली और वो एविक्ट हो गई हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर मालती चाहर का एविक्शन अनाउंस नहीं हुआ है।

घरवालों को जमकर किया रोस्ट

प्रोमो की बात करें तो शो में स्टैंड-अप एक्ट हुआ, जिसे कुल्लू, सुमेरा और गुरलीन आए। वहां, तीनों ने अपने-अपने अंदाज में टॉप-5 कंटेस्टेंट को रोस्ट किया, जिसके बाद सबकी हंसी छूट गई। गुरलीन ने गौरव को कहा कि वह पार्टिसिपेंट बनने की अच्छी एक्टिंग कर रहे हैं। तो सुमेरा ने अमल को कहा कि वह पीठ पीछे अच्छी बातें करते हैं, इसलिए वह अच्छे प्लेबैक सिंगर बनेंगे।

‘बिग बॉस 19’ के टॉप-5

‘बिग बॉस 19’ के टॉप 5 में तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अमाल मलिक और प्रणित मोरे ने अपनी जगह बना ली है। अब 7 दिसंबर के दिन होने वाले ग्रैंड फिनाले में पता चलेगा कि ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी तान्या, फरहाना, गौरव, अमाल और प्रणित में से किसके पास जाती है।

मालती चाहर पर एलिमिनेशन की तलवार पहले से ही लटकी थी, लेकिन फिनाले से ठीक 5 दिन पहले उनका बाहर हो जाना बाकी फाइनलिस्ट्स के लिए एक बड़ा संदेश है कि अब आखिरी पल तक कुछ भी हो सकता है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बचे हुए ये 5 धुरंधर ट्रॉफी पर कब्ज़ा करने के लिए कौन-सा मास्टरस्ट्रोक खेलते हैं.

 

Back to top button