बारात में रसगुल्ला को लेकर बवाल… दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े

Gaya News: बोधगया के निजी होटल में शादी समारोह में रसगुल्ला की कमी पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट शुरू हो गई. इसके साथ ही शादी भी रद्द हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

Gaya News: बिहार में बोधगया के एक होटल में शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर बवाल हो गया. यहां दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों, बर्तनों से हमला कर रहे हैं. घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया है. दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है। हालांकि दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

मिठाई के लिए बाराती और घराती में मारपीट

इस शादी समारोह में बारातियों को खाना परोसा जा रहा था। इसी दौरान खाना खाने के दौरान मिठाई कम पड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार शुरू हो गई, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई. आरोप है कि लात-घूंसे, कुर्सियों से मारपीट हुई. इस मारपीट में जिसके हाथ में जो आया, वही फेंककर एक दूसरे को लोग मार रहे थे. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच भंयकर मारपीट होने लगी. इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

रसगुल्ले के लिए लड़ाई

हालांकि, जल्द ही एक बड़े पैमाने पर लड़ाई शुरू हो गई और कई लोग कुर्सियां, प्लेटें और अन्य चीज़ें उठाकर एक-दूसरे पर वार करने लगे। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के कई लोग घायल हो गए। शादी की रस्मों के बाद जोड़ा शादी के मंडप की ओर जा रहा था, तभी सामूहिक लड़ाई शुरू हो गई। दूल्हे के पिता महेंद्र प्रसाद ने बुधवार को पुष्टि की कि रसगुल्ले की कमी को लेकर हुए विवाद के कारण झगड़ा हुआ और उन्होंने दावा किया कि दुल्हन के परिवार ने इसके बाद दहेज की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

दूल्हे की मां मुन्नी देवी ने दुल्हन के परिवार पर आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान दुल्हन के उपहार में लाए गए गहने भी लूट लिए गए। दूल्हे के परिवार ने होटल बुकिंग की भी ज़िम्मेदारी ली। दूल्हे के चचेरे भाई सुशील कुमार ने कहा कि हमने शादी को जारी रखने के लिए दुल्हन के परिवार से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन यह असफल रहा।

 

Back to top button