
संसद में अंबेडकर को श्रद्धांजलि… राहुल गांधी और रिजिजू की मुलाकात का वीडियो वायरल
Mahaparinirvan Diwas: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जब राहुल गांधी संसद से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी मुलाकात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से हो गई। दोनों नेताओं के बीच हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत और हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखी हंसी-मजाक की झलक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किरेन रिजिजू हंसी-मजाक के लहजे में राहुल गांधी से कहते हैं—
“थोड़ा डर गया मैं…”
VIDEO | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) and Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju (@KirenRijiju) share a brief interaction after paying tribute to BR Ambedkar on his death anniversary. Congress MP Rajeev Shukla and other leaders were also… pic.twitter.com/UCSwe5N7qP
— Press Trust of India (@PTI_News) December 6, 2025
वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया(PTI)
राहुल गांधी मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और उदित राज भी मौजूद थे। वीडियो में दोनों नेताओं की सहज और मित्रवत बातचीत ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा है।
राहुल गांधी बोले—अंबेडकर ने पूरे देश को राह दिखाई
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राहुल गांधी ने कहा—
“अंबेडकर जी पूरे देश के आइकॉन हैं और उन्होंने पूरे देश को रास्ता दिखाया। उन्होंने हमें संविधान दिया। जो उनके विचार हैं और संविधान की रक्षा करते हैं, उन्हें हम याद करते हैं। आज हर भारतीय का संविधान खतरे में है, और हम इसकी रक्षा करेंगे।”
यह भी पढ़ें…
इंडिगो की गड़बड़ी से बढ़े एयरफेयर पर ब्रेक… सरकार ने लगाई कीमतों पर लगाम
PM Modi ने भी दी श्रद्धांजलि
देशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ‘एक्स’ पर साझा किए संदेश में लिखा—
“महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद करते हुए। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संवैधानिकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनके आदर्श हमारे मार्ग को प्रकाशित करते रहें, क्योंकि हम एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें…
भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को नई गति, पुतिन की यात्रा के बाद बड़ा रोडमैप जारी
70वां महापरिनिर्वाण दिवस पर गणमान्य नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि
70वें महापरिनिर्वाण दिवस का स्मरणोत्सव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कई अन्य सांसदों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर बाबासाहेब के योगदान को याद किया।
यह भी पढ़ें…





