
Sara Khan: रामायण के ‘लक्ष्मण’ की बहू बनीं सारा खान, रचाई दूसरी बार शादी
Sara Khan Wedding: Bigg Boss फेम सारा खान अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कृष पाठक (Krish Pathak) के साथ शादी कर ली है। वह अब रामायण के ऑनस्क्रीन लक्ष्मण के परिवार की बहू बन गई हैं।
Sara Khan Wedding: टीवी की रामायण में काम करने वाले तमाम सितारों की पहचान उनके किरदार से की जाती है। रामानंद सागर के इस धार्मिक सीरियल में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। उनके बेटे कृष पाठक (Krish Pathak) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, कृष ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान ( Sara Khan) से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 5 दिसंबर को कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद परिवार और फिल्मी दुनिया के सितारों के लिए रिसेप्शन भी रखा।
सारा खान ने की दूसरी शादी
सारा खान ने कृष पाठक के साथ दूसरी शादी की है. हालांकि, कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कृष पाठक के साथ तस्वीर शेयर की थी. साथ ही अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ”वो दुआ सी लगी, मैं मन्नत बन गया. दो दुनिया थी अलग, पर प्यार एक बन गया.” जिसके बाद करवाचौथ भी साथ में सेलिब्रेट किया था. और दिवाली पर भी कपल फोटो शेयर की थी. हालांकि, तब भी उन्होंने सिंदूर भरा हुआ था. अब कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और पसंद भी की जा रही है.
View this post on Instagram
सारा खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 3 का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो में सारा ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट अपनी लव लाइफ और शादी के लिए बटोरी थी। शो में को-कंटेस्टेंट अली मर्चेंट के साथ सारा खान ने शादी की थी। ऐसा पहली बार था, जब किसी कंटेस्टेंट ने शो में शादी रचाई हो। मगर दो महीने में ही दोनों अलग हो गए थे। उनका तलाक काफी कंट्रोवर्शियल रहा था। फिलहाल, अली मर्चेंट से अलग होने के 15 साल बाद अब सारा फिर से अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं।
ये भी पढ़े- Indresh Upadhyay की दुल्हनिया की तस्वीर आई सामने, रेशम की साड़ी में मचाया धमाल





